Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद में रेत माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 245 ट्रिप रेत जप्त, 9 प्रकरण दर्ज, सख्त कार्रवाई के संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 245 ट्रिप रेत जप्त, 9 प्रकरण दर्ज, सख्त कार्रवाई के संकेत

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/21 at 11:14 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर खनिज टॉस्क फोर्स (खनिज, राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम) ने बीते 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 19 और 20 जून को ग्राम राजिम, बकली और चौबेबांधा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध रेत भंडारण परिवहन उत्खनन के 4 मामलों में करीब 245 हाईवा ट्रिप रेत जप्त की।

- Advertisement -
Ad image

अवैध परिवहन पर भी शिकंजा

टीम ने खनिज रेत के अवैध परिवहन में प्रयुक्त 1 हाईवा और 4 ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। इन वाहनों और भंडारण के मामलों में कुल 9 प्रकरण बनाए गए हैं। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 और खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सख्ती बरत रही टीम

इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी रोहित कुमार साहू, खनि सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा और लाकेश साहू की विशेष भूमिका रही। पुलिस विभाग की तत्परता से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में निगरानी और भी सख्त होगी। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है।

रोहित कुमार साहू (सहा. खनि अधिकारी, गरियाबंद) ने कहा – “अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर नियमों के तहत कठोर कार्रवाई जारी है। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। जनता से भी अपील है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।”

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Private Viral Video : फाइव स्टार होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल Private Viral Video : होटल में कपल के प्राइवेट मूवमेंट का वीडियो वायरल! सड़कों पर बना ‘ओपन सिनेमाघर’, मचा बवाल
Next Article International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास

Latest News

Bollywood’s first female comedian: 13 साल की अनाथ लड़की, डायरेक्टर को दी आत्महत्या की धमकी… आज वही है बॉलीवुड की पहली फीमेल कॉमेडियन
bollywood Grand News मनोरंजन रोचक खबरें July 12, 2025
CG NEWS: 15 साल की तड़प हुई खत्म – कोरिया कॉलरी को मिला अपना डॉक्टर, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी, कार्यों में तेजी लाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहें – कलेक्टर
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर कत्थक नृत्य करने वाले ने महिला से की शादी, कोर्ट ने दिया भरपाई का आदेश
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?