रायपुर। RAIPUR NEWS : प्रदेश में बहला-फूसलाकर मतांतरण करवाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायपुर के रामनगर इलाके में दिशा कालेज रोड पर शनि मंदिर के पास भी मतांतरण कराए जाने का एक मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मतांतरण रुकवाया। साथ ही सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और 150 से अधिक लोगों को अनेक वाहनों से थाने ले गईं। पुलिस ने मौके से मतांतरण कराने का प्रयास कर रहे पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद, महेंद्र महानंद को गिरफ्तार किया। जिन्हें सरस्वती नगर थाने ले जाया गया।
इस दौरान बजरंगियों ने नारे लगाते हुए मतांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की। बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि महेंद्र महानंद के घर के सामने मतांतरण कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहा पहुंचे। तो उन्होंने देखा की अमित सिंह, केशव महानंद समेत अन्य कुछ लोग मोहल्ले में निवासरत गरीब तबके के लोगों को मतांतरित करने का प्रयास कर रहे थे, जब रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और और हंगामा होने लगा। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया।
मतांतरण का अर्थ है, किसी व्यक्ति का एक धर्म या मत को छोड़कर दूसरे धर्म या मत को अपनाना। इसे धर्म परिवर्तन भी कहा जाता है।
मतांतरण दो तरह से हो सकता है:
स्वेच्छा से:
जब कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से किसी दूसरे धर्म को स्वीकार करता है, बिना किसी दबाव या लालच के।
जबरन या लालच देकर:
जब किसी व्यक्ति को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है या उसे लालच दिया जाता है, जैसे कि नौकरी, पैसा, या अन्य फायदे का वादा करके।
भारत में, मतांतरण एक संवेदनशील मुद्दा है, और इस पर अक्सर बहस होती रहती है, खासकर जब यह जबरन या लालच देकर किया जाता है।
कुछ लोग मतांतरण को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार मानते हैं, जबकि कुछ लोग इसे धार्मिक और सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा मानते हैं।
कुछ प्रमुख बिंदु:
- मतांतरण का अर्थ है: किसी व्यक्ति का एक धर्म या मत को छोड़कर दूसरे धर्म या मत को अपनाना।
- इसे धर्म परिवर्तन भी कहा जाता है।
- मतांतरण स्वेच्छा से या जबरन हो सकता है।
- भारत में मतांतरण एक संवेदनशील मुद्दा है।