रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ भाजपा के कुशल संगठनकर्ता, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय का आज जन्मदिन है, प्रदेश समेत देशभर से बधाई देने वालों की होड़ लगी हुई है। कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
श्री होरा ने कहा कि पवन कुमार साय के नेतृत्व में संगठन और भी अधिक सशक्त हो और बीजेपी छत्तीसगढ़ में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे। यही मेरी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।