Redmi A4 5G : शाओमी रेडमी ने Redmi A4 5G सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी की तरफ से पिछली साल Redmi A4 5G सीरीज को पेश किया गया था। उस समय कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। इसमें अब तक 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट मिलते थे लेकिन अब इसमें एक नया मॉडल शामिल हो गया है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट भी भारत में पेश कर दिया है।
ये भी पढ़ें : Redmi 13 5G : 108MP कैमरा, 8GB रैम और दमदार फीचर्स के साथ रेडमी का धांसू फोन लॉन्च, जानें कीमत
Redmi A4 5G की कीमत
Redmi A4 5G 6GB+128GB को कंपनी ने 9,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 22 जून 2025 से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे।इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। अगर आप 4GB+128GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 9,499 रुपये खर्च करना होगा।
Redmi A4 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है जिसमें स्पार्कल पर्पल और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Redmi A4 5G में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
- डिस्प्ले में कंपनी ने 12Hz का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है।
- स्मार्टफोन में 6GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
- Redmi A4 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- फोन में 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।