दिल्ली। Petrol Diesel Stock India: मध्य-पूर्व में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को राहत देने वाला बड़ा बयान दिया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह की सप्लाई डिस्टर्बेंस या कीमतों में उछाल की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
ईरान-इस्राइल तनाव और अमेरिकी हमलों के चलते पूरी दुनिया में तेल आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने लगी है। इसी बीच भारत ने बड़ी तैयारी कर ली है। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज यानी 23 जून को बयान जारी करते हुए कहा कि
> “भारत की फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। हमने सप्लाई चैन डाइवर्सिफाई कर ली है। मध्य-पूर्व में हालात चाहे जैसे भी हों, भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि भारत ने अपने रणनीतिक भंडार और अन्य वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पहले ही कर रखी है।
क्या कहा PM मोदी ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर समीक्षा की और तेल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में देशभर में सप्लाई जारी रखने और कीमतों को नियंत्रण में रखने की पूरी व्यवस्था की जाए।
भारत की तैयारी:
रणनीतिक तेल भंडार पूरी क्षमता पर।
सप्लाई चैन में विविधीकरण।
वैकल्पिक रूट सक्रिय।
जरूरी स्थिति में कीमत स्थिर रखने की तैयारी।
क्या इसका असर आम जनता पर होगा?
फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं। आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में कहीं भी ईंधन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।