कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला समाने आ रहा है, दर्री पुलिस ने पास्को एक्ट से संबंधित एक मामले में आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर नाबालिग लड़की से अनैतिक कृत्य करने का आरोप है। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को किसी बात का लालच देकर अपने साथ ले गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार लिया है।