Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने देश के वैभव को चारों ओर फैलते हम सब ने देखा है – विजय बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने देश के वैभव को चारों ओर फैलते हम सब ने देखा है – विजय बघेल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/24 at 8:26 PM
Neeraj Gupta
Share
13 Min Read
SHARE

कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं: सुरेंद्र कौशिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 80 देशों को कोराना वैक्सीन और दवाइयां सप्लाई की -ललित चंद्राकर

- Advertisement -
Ad image

जिसका कोई लक्ष्य नहीं होता वो विकास नहीं करते,मोदी जी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखकर देश को सर्वोच्च शिखर की ओर लेकर जाने का कार्य कर रहे थे – गजेंद्र यादव
दुर्ग । CG NEWS: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश के आह्वान पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहे हैं इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम दुर्ग शहर में स्थित सिंधु भवन में आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक विधायक ललित चंद्राकर गजेंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, अरविंदर खुराना , अटल गोदवानी सिंधी समाज अध्यक्ष उपस्थित रहे | इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने मार्गदर्शन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के सुशासन को आमजन मानस के बीच में ले जाने का आहवन किया |

- Advertisement -

दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल संबोधित करते हुए कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य और ऐतिहासिक निर्णय हुए और उसे पल का मैं साक्षी बन पाया उसके लिए आप सभी ने मुझे अपने मेहनत पसीने और लगन से ऐतिहासिक जीत दिलाई उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं सांसद बघेल ने आगे कहा कि देश में पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। जब किसी व्यक्ति समाज या देश के समक्ष कोई लक्ष्य रखा जाता है और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह व्यक्ति, वह समाज और वह राष्ट्र प्रयास करता है। विकसित भारत का जो लक्ष्य है, यह सन् 2047 तक देश को विकसित करने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार उसी लक्ष्य के लिए कार्य कर रही है और इसके लिए देश के 140 करोड़ लोगों को जगा रही है। हम सबको विकसित भारत के लक्ष्य को आगे रखकर बढ़ना है।भारत देश भी सब प्रकार के सामर्थ्य लिए विकसित भारत बन सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर विभाग के सचिवों को भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। भारत में गरीबी दूर करने के लिए सरकार लगातार कार्यक्रम कर रही है। गरीबी हटाने का नारा पहले भी देश में दिया गया, लेकिन वह नारा सिर्फ वोट बैंक पाने के लिए तत्कालीन सरकार ने दिया था। गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन गरीबों को ही हटा दिया गया।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय की भावना से कार्य किया और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहे उनके लिए ही अंत्योदय का नारा दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसके लिए मानक तय किया कि कितने घरों में शौचालय नहीं है, कितने घरों में गैस नहीं है, कितने लोगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है? एक मानक तय करके कार्य कर रहे हैं। देश के बिजलीविहीन गांव में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने यह बताया कि भारत देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। रोटी कपड़ा मकान और दवाई हर लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए। आज महिलाएं भी मोदी सरकार के विकसित भारत अभियान में अपना सहयोग दे रही हैं। आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में यशस्वी नाम की महिला भी अपनी सेवा दे रही है। राष्ट्रपति की एडीसी में महिला सुरक्षाकर्मी शामिल है। आज महिलाएं फाइटर जेट भी उड़ा रही है, राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी लगी हुई है और गणतंत्र दिवस के परेड में भी महिलाएं शामिल हो रही हैं।आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा मैं 33% आरक्षण के साथ अपनी सहभागिता देगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी के दौरान संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं और इसी निमित्त कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है पर इस कार्यक्रम को संपादित करना यही हमारा दायित्व नहीं है इस कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किए गए 11 वर्ष के अभूतपूर्व सेवा कल्याण सुशासन गरीब कल्याण और विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजना के माध्यम से आम जनमानस का जीवन स्तर सुधर गया भारतीय जनता पार्टी पंचनिष्ठा के आधार पर कार्य करती है और राष्ट्रवाद की भावना के आधार पर देश की सेवा करती है देश में करोड़ों किसान भी हैं। उनको समृद्ध और कुशल बनाने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। आज सभी प्रकार की लेन-देन सीधे खातों में हो रहे हैं। इससे कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। किसानों के खातों में 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने का काम मोदी सरकार कर रही है। आज देश में फोरलेन सिक्स लेन सड़कें भी तेजी से बन रही हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दुनिया आज भारत को देख रही है। इन 11 वर्षों में हम सब देश को बदलते हुए देख रहे हैं। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इन 11 वर्षों में आज श्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व की चौथे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। हर क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था । लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है। आज राफेल बनाने का काम भी देश में चल रहा है। यह भारत का रक्षा की दृष्टि में स्वदेशीकरण है। आज चीन की विश्वसनीयता दुनिया में गिरी है और भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। आज दुनियाभर के देश भारत से शस्त्र की मांग कर रहे हैं। आज विकसित भारत का मतलब है- समृद्ध और संपन्न और सुरक्षित भारत। शिक्षा के क्षेत्र में श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू हो रही है। आज मेडिकल की पढ़ाई स्थानीय भाषा में पढ़ सकते हैं। भारत को शक्तिशाली देश बनाना श्री कौशिक ने आह्वान किया कि भारत को शक्तिशाली देश बनाना है तो एकजुट होकर चलना होगा। कुछ लोग तोड़ने की राजनीति करते हैं, लेकिन हम जोड़ने की राजनीति करते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए हमें कार्य करना है।

- Advertisement -

* दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सशक्त भारत बनाने की दिशा में काफी कार्य हुए हैं। कांग्रेस शासनकाल में देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा पूरी तरह से चौपट थी। आप सभी ने देखा होगा प्रधानमंत्री जब मनमोहन सिंह थे तो लेह लद्दाख पर और कई ऐसे सीमा क्षेत्र थे जहां पर चीन अपना अधिकार जमता था और हमारी सरकार कुछ ना कर पाती थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2014 में शपथ लेने के पश्चात सबसे पहला कार्य उन्होंने लेह लद्दाख पर रनवे बनाया ताकि हमारे देश के जवान आसानी से आवागमनकर देश की सुरक्षा को मजबूत कर सके छोटे-छोटे देश हमारे देश को ललकारा करते थे। हमारे देश में घुसपैठ होती थी। लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में देश की सेना को सशक्त करने एवं सैन्य शक्ति को बढ़ाने की दिशा में कार्य हुआ है और सशक्त भारत और सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग किया गया। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। पहले सब कुछ विदेश से मंगवाना पड़ता था। पहले हमारा देश कर्ज में डूबा रहता था। देश का सोना वर्ल्ड बैंक में गिरवी रखा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान वैश्विक मानचित्र पर बढ़ा है। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत देश पर है। आज देश में ब्रह्मोस से लेकर विभिन्न प्रकार की मिसाइल बनने लगी है। पहले अमेरिका और चीन जैसे देशों से यह आयुध हमें मंगवाना पड़ता था। आज देश की सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है, सेना की ताकत भी बढ़ रही है और सैन्य शक्ति भी बढ़ रही है। देश की सेना ने एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया है कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारने वाला भारत है। पाकिस्तान में घुसकर पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लिया है और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम देश की सेना ने किया है। देश की सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया।
* आयोजित प्रोफेशनल मीट का संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया आभार कार्यक्रम के निमित्त प्रभारी आशीष निंमजे ने किया |

आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यलाय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्य लाय अनूप सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढा, कमलेश फैकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, अनुपम साहू राजू जंघेल लिकेश्वर देशमुख, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ , विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजिका उमा भारती साहू ,डॉ राजेश साहू, गायत्री वर्मा ,जय श्री राजपूत, नितेश साहू ,राजेश राजपूत, नवीन पवार ,रितेश शर्मा, राहुल पंडित ,दिनेश नालोडे, मदन वढई, नितेश जैन लुकेश बघेल , उमेश गिरी गोस्वामी, पार्षद शेखर चंद्राकर ,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू ,कमल देवांगन ,कुलेश्वर साहू ,ललित ठाकुर, युवराज कुंजाम, खालिद रिजवी ,मीना सिंह, सरिता चंद्राकर, गोविंद देवांगन ,रामचंद्र सेन, मनीष कोठारी ,संजय यादव ,पूनम यादव ,सीमा तिडके, मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा ,तनुजा बघेल, अंजू तिवारी ,प्रीति साहू ,नीतू श्रीवास्तव, मंजू पांडे ,प्रीति राजपूत ,शीतल जांगिड़ ,कृतिका आढतिया, संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: We all have seen the glory of our country spreading all around under the leadership of Prime Minister Narendra Modi - Vijay Baghel, CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने देश के वैभव को चारों ओर फैलते हम सब ने देखा है - विजय बघेल, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Latest News, कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं: सुरेंद्र कौशिक, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप श्रीलंका में जय भारत स्कूल के 2 खिलाडी करेंगे भारत देश का प्रतिनिधित्व
Next Article  CG CRIME NEWS : नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?