Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : भाई ने लात-घूसों से बहन को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, मां पर भी किया हमला, गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME NEWS : भाई ने लात-घूसों से बहन को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, मां पर भी किया हमला, गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/26 at 5:24 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले से रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक भाई ने बहन को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर दिया। मां भी बेटी की लाश के पास बेहोश पड़ी मिली। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक ग्राम राताखंड में रहने वाली उर्मिल राठिया (30) की शादी ग्राम पोरडा में रहने वाले दीपक राठिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उर्मिला अपने मायके में आकर रह रही थी। उसके बड़े भाई संतकुमार मांझी को बहन का मायके में रहना पसंद नहीं था। अक्सर इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था।

- Advertisement -

बुधवार की सुबह मायके में रहने की बात को लेकर संतकुमार फिर से झगड़ा करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जहां गुस्से में आकर संतकुमार ने बहन उर्मिला की लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे घसीट कर मारने लगा। इसके बाद घर में रखे कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया।

- Advertisement -

खून से लथपथ उर्मिला जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसके साथ भी बेटे ने मारपीट की। मां भी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। मां आसो बाई की हालत में जब सुधार हुआ तो उसने मामले की सूचना थाने में दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

मामले में DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा  Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Next Article CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर CG NEWS : सिम्स की लापरवाही से मरीज परेशान, गंदे खून सने चादरों पर इलाज कराने को मजबूर

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?