Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/26 at 5:24 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
SHARE
गरियाबंद। Gariaband Crime : गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के तीन युवकों को 12.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान समेत कुल 3 लाख 37 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई है। यह कार्रवाई थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा की गई।
ये भी पढ़ें : Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर
मुखबिर की सूचना से खुला राज
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिंगेश्वर प्रभारी को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में गांजा लेकर छुरा रोड के रास्ते फिंगेश्वर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मेन रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
मुखबिर के बताए अनुसार दो मोटरसाइकिलों को रोककर पूछताछ की गई। वाहन क्रमांक OD 03 Z 8593 से यात्रा कर रहे युवक ने अपना नाम प्रकाश कुमार ध्रुव उर्फ पप्पू बताया, वहीं पीछे बैठे युवक का नाम राहुल बघेल था। दूसरी बाइक CG 06 HC 4636 चला रहा युवक सिद्धांत उर्फ सिद्धार्थ ध्रुव निकला। तीनों आरोपी महासमुंद जिले के निवासी हैं।
जप्ती विवरण:
•गांजा मादक पदार्थ: 12.400 किलो ग्राम (कीमत ₹1,22,000)
•मोटरसाइकिल:
•यामाहा (OD 03 Z 8593) ₹1,00,000
•बजाज पल्सर (CG 06 HC 4636) ₹1,00,000
•मोबाइल फोन:
•वीवो टच स्क्रीन (₹10,000)
•वीवो टच स्क्रीन (₹5,000)
•अन्य:
•दो बैग (लाल, नीला, ग्रे रंग के)
•कुल जप्ती: ₹3,37,000
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में सभी सामग्री जब्त की और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1.राहुल बघेल पिता ब्रम्हाराम बघेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, महासमुंद
2.प्रकाश कुमार ध्रुव उर्फ पप्पू पिता लालाराम ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयापारा, दलदली रोड, महासमुंद
3.सिद्धांत उर्फ सिद्धार्थ ध्रुव पिता मुरारी ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, महासमुंद
फिंगेश्वर थाना पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती और सक्रियता साफ झलकती है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की इस सफलता की सराहना की है।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Gariaband Crime, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर
Next Article CG CRIME NEWS : भाई ने लात-घूसों से बहन को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान, मां पर भी किया हमला, गिरफ्तार 

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?