रायगढ़। CG NEWS: जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव के जंगलों के पेड़ कटाई के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आधा दर्जन विधायकों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ प्रभावित ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंचे।
भाजपा सरकार खनिज संसाधनों को निजी उद्योगपतियों के हाथ सौपकर आदिवासियों के अधिकारों की हनन कर रही है। मुड़ागांव में अंधाधुंध पेड़ो की कटाई की जा रही है। पर्यावरण,वन विभाग द्वारा स्वीकृति कोर्ट में लंबित है ग्राम पंचायत का एनओसी भी प्राप्त नही हुआ है।
सरकार 14 गांव को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। माफियाराज,कार्पोरेटराज,जंगलराज इस सरकार को क्या क्या नाम दूं।उक्त बाते पी सी सी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा पत्रकारों से चर्चा में कही गई।बताना लाजमी होगा कि तमनार के मुड़ागांव में चल रहे पेड़ कटाई का भरी संख्या में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है।जिसे लेकर बीते दिनों लैलूंगा विधायक के साथ पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
वही अब पी सी सी अध्यक्ष के समर्थन उपरांत इस विरोध को बल मिलता दिख रहा है।