नारायणपुर। CG NEWS: जिले के सभी कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, कलेक्टर महोदया को एक गंभीर और अत्यंत निंदनीय घटना के संबंध में ज्ञापन सोपा है।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश दीवान ने बताया की, हाल ही में पूर्व सप्ताह अपर कलेक्टर, डॉक्टरों के साथ जो अभद्र, अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया था, वह न केवल चिकित्सकीय समुदाय का मनोबल गिराने वाला है बल्कि प्रशासनिक मर्यादाओं का भी घोर उल्लंघन है। जिसके चलते जिला अस्पताल का ओपीडी 17 घंटे पूर्व से बंद पड़ा हुआ है, जहां आपातकालीन मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना उन डॉक्टरों का भी अपमान है जो दिन. रात जनता की सेवा में समर्पित हैं।
डॉक्टरों के साथ ऐसा व्यवहार न केवल नैतिक दृष्टि से अनुचित है. बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है जहां हर व्यक्ति को गरिमा के साथ कार्य करने का अधिकार प्राप्त है।
वहीं कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष बिशेल नाग का कहना है की हम कांग्रेस पार्टी की ओर से निम्नलिखित मांग करते हैं:-
1. अपर कलेक्टर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से जांच प्रारंभ की जाए।
2. जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाया जाए।
3. डॉक्टरों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
4. भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशीलता और आचरण पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
यदि इस मामले में शीघ्र एवं सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।