Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए विधायक देवेंद्र, सभी की सुख समृद्धि के लिए जगन्नाथ स्वामी से की कामना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़धर्मभिलाई

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए विधायक देवेंद्र, सभी की सुख समृद्धि के लिए जगन्नाथ स्वामी से की कामना

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/27 at 8:52 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई। CG NEWS: नगर में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सेक्टर 6 एवं सेक्टर 4 मंदिर से प्रारंभ हुई इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव एवं नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने रथ यात्रा में भाग लेते हुए प्रभु श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की और रथ खींचा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

- Advertisement -
Ad image

रथ यात्रा का आयोजन युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन की तैयारी की थी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, छाया, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया गया था।

भव्य रथ यात्रा में रंग-बिरंगी झांकियाँ, भजन-कीर्तन और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारा, प्रसाद वितरण और स्वागत द्वार की व्यवस्था की। पूरा मार्ग पुष्प वर्षा से सुसज्जित किया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

धोती कुर्ता में नजर आए विधायक

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, शांति और सद्भावना का प्रतीक है। ।

यह आयोजन भिलाई नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है। रथ यात्रा ने लोगों में भक्ति, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को प्रबल किया। आयोजन की सफलता में प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

समाप्ति पर आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ रथ यात्रा का समापन किया गया। भिलाईवासियों के लिए यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, cg news, CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए विधायक देवेंद्र, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़, सभी की सुख समृद्धि के लिए जगन्नाथ स्वामी से की कामना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: 85 वर्ष पुरानी रथ यात्रा की परंपरा, रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का दिखा उत्साह 
Next Article CG NEWS: अभी आते हैं…’ कहते रहे डॉक्टर, तड़प-तड़प कर मर गया मरीज, परिजनों का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?