Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/27 at 9:49 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर नगर निगम बना बिजली कंपनी का सबसे बड़ा बकायेदार, 230 करोड़ पार!

बिलासपुर। CG NEWS: शहर में बिजली बकाया को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम ने विद्युत वितरण कंपनी को डेढ़ साल से एक भी रुपए का भुगतान नहीं किया है। नतीजतन बकाया बिजली बिल अब 230 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है। दिलचस्प बात ये है कि नगर निगम शहरवासियों से हर साल करोड़ों का टैक्स तो वसूलता है, लेकिन खुद का बिजली बिल देना भूल गया है।

बिलासपुर के सिटी सर्किल में बिजली बकाया को लेकर स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। सिटी सर्किल की कुल बकाया राशि इस वक्त 290 करोड़ 58 लाख रुपए तक जा पहुंची है। इसमें अकेले नगर निगम का 230 करोड़ 47 लाख रुपए बकाया है।

- Advertisement -
Ad image

नगर निगम ने विद्युत वितरण कंपनी से कार्यालय, गार्डन, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, वाटर वर्क्स और मैदान समेत दर्जनों कनेक्शन ले रखे हैं। इसके एवज में हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए का बिल जारी किया जाता है, लेकिन पिछले डेढ़ साल से एक रुपए का भी भुगतान नहीं हुआ है।

- Advertisement -

इतना ही नहीं, हर महीने बकाया राशि पर सरचार्ज भी जुड़ रहा है, जिससे राशि में भारी बढ़ोतरी हो रही है। पहले साल के अंत में निगम नगरीय प्रशासन विभाग के जरिए कुछ रकम चुका देता था, लेकिन इस साल एक भी पैसा जमा नहीं किया गया।

- Advertisement -

कोविड काल में भी दो साल तक निगम ने बिजली बिल नहीं भरा था। अब स्थिति यह है कि सिटी सर्किल में आने वाले सातों जोनों में बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है।

कितना है किस पर बकाया?

नगर निगम — 230.47 करोड़ रुपए

अन्य सरकारी विभाग — 16.52 करोड़ रुपए

अन्य उपभोक्ता — 43.59 करोड़ रुपए

कुल बकाया — 290.58 करोड़ रुपए

बकाया वसूली के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने कई बार अभियान चलाया, लेकिन कोई ठोस नतीजा अब तक नहीं निकल सका है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इस मामले में कब जागता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, ग्रैंड न्यूज़, टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार, बिलासपुर।, बिलासपुर। CG NEWS:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Next Article CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?