Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुबह 6 बजे से गरियाबंद में प्रशासन की दबिश से खलबली,अवैध रेत परिवहन में लिप्त 6 वाहन पकड़े गए, राजिम-कोपरा में बड़ी कार्रवाई,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सुबह 6 बजे से गरियाबंद में प्रशासन की दबिश से खलबली,अवैध रेत परिवहन में लिप्त 6 वाहन पकड़े गए, राजिम-कोपरा में बड़ी कार्रवाई,

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/28 at 6:00 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
लचकेरा में 75 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया है।हर पहलू पर निगरानी, कोई छूट नहींकलेक्टर बीएस उइके का सख्त संदेशआगे भी जारी रहेंगी कार्रवाई

गरियाबंद, 28 जून 2025।
जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर बीएस उइके के स्पष्ट निर्देश के बाद खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह 6 बजे एक बार फिर 6 रेत से लदे वाहनों को जब्त किया। इसमें राजिम क्षेत्र से 2 हाइवा और कोपरा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस कार्रवाई ने खनिज माफियाओं में खलबली मचा दी है, वहीं आमजन और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन के इस सख्त कदम का स्वागत किया है।

- Advertisement -

चार दिन, 11 केस , 10 परिवहन और  एक अवैध भंडारण – प्रशासन का ऑपरेशन ‘सख्ती’

- Advertisement -

पिछले तीन दिनों में गरियाबंद जिले में खनिज विभाग द्वारा 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

लचकेरा में 75 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया है।

गिट्टी के अवैध परिवहन में 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया — जिनमें से 3 हाइवा पुलिस लाइन गरियाबंद में और 1 पांडुका थाना क्षेत्र में रखे गए हैं।
आज की कार्रवाई में 6 वाहन और जुड़े प्रकरण, यानि कुल 11 वाहन प्रशासन की गिरफ्त में आ चुके हैं।

हर पहलू पर निगरानी, कोई छूट नहीं

प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद हर रेत घाट, स्टोरेज पॉइंट और मुख्य मार्गों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस अभियान में
• मौके पर जांच,
• वाहनों के दस्तावेजों की जांच,
• खनिज परिवहन अनुमति की वैधता की पुष्टि की जा रही है।

कलेक्टर बीएस उइके का सख्त संदेश

कलेक्टर बीएस उइके ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि –

“जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

आगे भी जारी रहेंगी कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल दबिश दी जाएगी। साथ ही दोषी व्यक्तियों पर जुर्माना, वाहन जप्ती और विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बोल्ड ब्लैक ड्रेस पहनकर निकली Khushi Mukherjee, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! बोल्ड ब्लैक ड्रेस पहनकर निकली Khushi Mukherjee, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Next Article CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?