भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG CRIME : सक्ती के राजमहल में हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मास्टरमाइंड सहित करीब 15 आरोपी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें : Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा
दरअसल, सक्ती के राज महल मे बीते बुधवार को करीब 20 लोग राज महल मे कब्जा करने की नियत से घुस गए थे। आरोपियों ने घुस कर छेड़खानी, तोड़फोड़ ,लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, पूरे मामले को सक्ती राजमहल मे संपत्ति विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।
सक्ती राजपरिवार के राजा स्व. सुरेंद्र बहादुर सिंह और पत्नी गीता राणा के बीच संपत्ति पर अधिकार और दत्तक पुत्र को लेकर विवाद का मामला अदालत में है। लेकिन कल अचानक राज महल मे हमले के मास्टरमाइंड राजेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल और अमन जोशी ने करीब 20 लोगों के साथ महल पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पूरे मामले मे आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओ सहित SC ST Act के तहत FIR दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जांच मे और खुलासा होने की बात पुलिस ने कही है।