रायगढ़। CG NEWS: के केलोडेम में बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। जलस्तर अधिक होने के कारण परियोजना प्रबंधन ने एक गेट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन गोवर्धनपुर के पास स्थित अस्थायी रपटा पुल को बंद करवा दिया है।यह पुल मिट्टी से निर्मित है और गेट खुलने से नदी का बहाव तेज हो गया है, जिससे मिट्टी बहने का खतरा बढ़ गया। अधिकारीयों का कहना है कि इसी वजह से बरसात के दौरान इस मार्ग को बंद किया गया है।
जिले में हो रही बारिश ने एक बार फिर प्रशासन और उद्योगों की आवाजाही व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। रायगढ़ के केलोडेम में जलभराव की स्थिति बन जाने के कारण डेम का एक गेट खोलना पड़ा, जिसके चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोवर्धनपुर में स्थित अस्थायी रपटा पुल को एहतियातन बंद करवा दिया है।
यह पुल रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। डेम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में तेज बहाव हो गया है, जिससे मिट्टी से बना यह रपटा पुल बहने का खतरा बन गया था। यही वजह रही कि प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इसे बंद करने का निर्णय लिया।पुल बंद होते ही इस रास्ते से गुजरने वाले कोयला, फ्लाई ऐश, और अन्य औद्योगिक मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रपटा बंद होने से उनके लिए रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।