Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/29 at 9:58 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दुर्ग। CG NEWS:कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उनके साथ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन कुरैशी समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार संविधान की मूल आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

भिलाई के सेक्टर 6 स्थित कला मंदिर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया,इस सभा का उद्देश्य संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को बनाए रखने और केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरण करना था। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार लगातार संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है, साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता को लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में आज संविधान खतरे में है। संसद और विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। न्यायपालिका, कार्यपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी आज दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं, व्यापारियों और उद्यमियों को डराने का आरोप लगाया।बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि उस समय गरीबों के हित में कई फैसले लिए गए थे और खुद इंदिरा गांधी ने चुनाव करवा कर लोकतंत्र की बहाली की थी। जबकि आज स्थिति यह है कि मीडिया तक सरकार के खिलाफ बोलने से डरती है।
सभा में लोगों ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, cg news, CG NEWS: दुर्ग में 'संविधान बचाओ सभा', GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Next Article CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
CG News : 250 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए चेक वितरित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?