Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आखिरी बार देख लो, सोशल मीडिया में पोस्ट कर युवक ने दे दी जान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : आखिरी बार देख लो, सोशल मीडिया में पोस्ट कर युवक ने दे दी जान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/30 at 8:38 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
सुबह कमरे में नहीं थारात तीन बजे लगाया था स्टेट्सक्या कहना है पुलिस का

कोरबा। CG NEWS : जिले में 19 साल के एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। मृतक युवक की पहचान सांझी लाल राठिया के रूप में हुई है। उसका शव उसके खेत में स्थित महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हाथ पीछे से बंधे हुए थे। जिस कारण से युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवक ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा था कि आखिरी बार देख लो।

- Advertisement -
Ad image

सांझी लाल राठिया अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। उसकी मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। वह घर की जिम्मेदारी के साथ खेती-किसानी भी संभालता था। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। उसका शव खेत में कैसे मिली इसे लेकर परिजन हैरान हैं। शव खेत के पास मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

सुबह कमरे में नहीं था

परिजनों के अनुसार, सुबह जब सब लोग सोकर उठे तो सांझी अपने कमरे में नहीं था। लगा वह खेत में काम करने गया होगा। थोड़ी देर बाद कुछ ग्रामीणों ने उसके शव को खेत से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका देखा। मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रात तीन बजे लगाया था स्टेट्स

जांच में पता चला कि मृतक ने रात करीब 3:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी स्टेटस अपडेट किया था। इस स्टेटस में उसने ‘आखिरी बार देख लो’ जैसा संदेश लिखा था, जिस पर उसके दोस्तों ने कमेंट भी किए थे।

क्या कहना है पुलिस का

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : दरिमा में NSUI नेता ने युवक को कमरे में कैद कर की मारपीट, अब तक नहीं हुई कार्रवाई ,युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article CG News : पटवारी सुरेश मिश्रा सुसाइड केस: साजिश के खुलासे के बाद पटवारी संघ का हल्लाबोल, निष्पक्ष जांच की मांग

Latest News

CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
CG NEWS: घर के कुंए में मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा कारण स्पष्ट नहीं बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का मामला
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?