Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Census 2027 : छत्तीसगढ़ में जनगणना समन्वय के लिए ACS मनोज कुमार पिगुआ बनाए गए नोडल अधिकारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Census 2027 : छत्तीसगढ़ में जनगणना समन्वय के लिए ACS मनोज कुमार पिगुआ बनाए गए नोडल अधिकारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/01 at 2:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। Census 2027 : भारत में 2027 में तीन चरणों में जनगणना किया जाना है। 16 जून को इसे लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जनगणना को लेकर केंद्र और राज्य में कार्डिनेशन के लिए हर राज्य में एक नोडल अफसर बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कार्डिनेशन के लिए ACS मनोज कुमार पिगुआ को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।

देश में पहली बार जनगणना और जातिगत जनगणना एक साथ कराई जा रही है। वैसे तो भारत में जनगणना हर 10 साल बाद होती है, जिसके जरिए देश की आबादी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों को जमा किया  जाता है। जनगणना दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक अभ्यासों में से एक है, जिसे गृह मंत्रालय के तहत आने वाला ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर करवाता है।

कोरोना महामारी के कारण 2021 में होने वाली जनगणना टल गई थी और अब यह 2025 में शुरू हो रही है. इसी वजह से अब जनगणना के सर्किल में भी बदलाव हो गया है और इसके बाद अगली जनगणना 2035 में कराई जाएगी। इस बार जनगणना की प्रक्रिया दो फेज में पूरी होगी. पहला चरण एक अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम चरण एक मार्च 2027 तक पूरा होगा।

इसके लिए एक मार्च 2027 की मिड नाइट को रेफरेंस डेट माना जाएगा। यानी उस समय देश की जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का जो भी आंकड़ा होगा, वही रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. इस दिन के बाद से आंकड़े सार्वजनिक रूप से सामने आने लगेंगे। हिमालयी और विशेष भौगोलिक हालात वाले राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में यह प्रक्रिया अन्य राज्यों से पहले अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इन इलाकों में मौसम की कठिनाइयों और दुर्गम क्षेत्रों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन राज्यों के लिए एक अक्टूबर 2026 को रेफरेंस डेट माना जाएगा।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, ACS मनोज कुमार पिगुआ, Census 2027, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, जनगणना समन्वय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : कर भला तो हो बुरा, कलयुग में इंसानियत को तार-तार करते नजर आए केसला निवासी मुकेश यादव, उधारी के पैसे मांगने पर युवक को दी धमकी  CG : कर भला तो हो बुरा, कलयुग में इंसानियत को तार-तार करते नजर आए केसला निवासी मुकेश यादव, उधारी के पैसे मांगने पर युवक को दी धमकी 
Next Article CG : पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार CG : पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latest News

July 1, 2025
Grand News July 1, 2025
RAIPUR NEWS : चैतन्य यदु समेत 14 कराटेकाओं को ब्लैक बेल्ट सम्मान, 51 को मिला कलर बेल्ट
Grand News July 1, 2025
2000 के नोटों की वापसी लगभग पूरी, केवल ₹6,099 करोड़ ही चलन में बचे : RBI
Grand News July 1, 2025
#CGBusinessEasy एक्स पर देशभर में छाया, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल को जबरदस्त सराहना
Grand News July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?