Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली किया लागू, चेंबर ने व्यक्त किया आभार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

GRAND NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली किया लागू, चेंबर ने व्यक्त किया आभार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/01 at 7:23 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

रायपुर। GRAND NEWS : आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को मायरा रिसार्ट रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इंडस्ट्री डाॅयलाग 2.0 में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार-अशोक कुमार मलानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष -लखविंदर सिंह, राजेश पोपटानी, अश्वनी विग, मंत्री- प्रशांत गुप्ता, पंकज जैन एवं सदस्य- रवि सचदेव, गुलाब साहू शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमेन राजीव अग्रवाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 27 जून को चेंबर भवन में आयोजित एमएसएमइ महोत्सव में प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली हेतु मांग को रखी गई थी आज इस मांग को स्वीकार करते हुए, प्रदेश सरकार ने व्यापार और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे निवेश और व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा, “एकल खिड़की प्रणाली की शुरुआत से प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा व्यवसायों के विस्तार की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी। यह प्रणाली विभिन्न सरकारी अनुमतियों और स्वीकृतियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी, जिससे उद्यमियों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और उनका बहुमूल्य समय बचेगा।”

- Advertisement -

यह पहल प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने और व्यापार करने में आसानी (इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस) को बेहतर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। चेंबर का मानना है कि इससे न केवल स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में नए निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश के औद्योगिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करता है। चेंबर प्रदेश के विकास में सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में माननीय लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ शासन की नई उद्योग नीति के संबंध में उद्योगपतियों को जानकारी देेते हुए कहा कि श्रम कानून में पहले जेल एवं सजा का प्रावधान था जिसे हटाकर केवल जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इस समिट में फार्मास्यूटिकल्स हेतु नवा रायपुर सेक्टर-22, टेक्सटाइल इंडस्ट्री एवं रेडिमेड गारमेंट्स हेतु विशेष भूखंड, प्लास्टिक इंडस्ट्री हेतु प्लास्टिक पार्क सरोरा, नये औद्योगिकक्षेत्र के रूप में अभनपुर की घोषण की गई।

माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि नई उद्योग नीति से प्रभावित होकर साढ़े पांच लाख करोड़ के नये उद्योगों के निवेश का प्रस्ताव शासन को मिला। इसके साथ ही इन्वेस्टर 2.0 पोर्टल लांच किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही रायपुर को इंटरनेशनल कार्गो सेवा का भी तोहफा मिलेगा। संबलपुर से रायपुर जलमार्ग पर भी योजना का कार्य चल रहा है जिससे बिजनेस कारिडोर को मजबूती मिलेगी। रावघाट से जगदलपुर के मध्य रेल लाइन हेतु 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद जिले में राजस्व अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश प्रशासनिक सुविधा और कार्य कुशलता को लेकर 12 अधिकारियों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Next Article BHILAI NEWS : भिलाई राम नगर वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार

Latest News

RBI: केशवन रामचंद्रन बने आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक
देश July 1, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों पर शेयर बाजार और क्रिप्टो में निवेश पर बैन, राजपत्र जारी
Grand News छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG NEWS: NH-30 में माजदा वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 1, 2025
CG NEWS : सांसद विजय बघेल के अतिथ्य में सेजेस जंजगिरी दुर्ग में प्रवेश उत्सव संपन्न
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?