नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सोमवार को जानकारी दी कि ₹2000 मूल्यवर्ग के 98.29% नोट वापस आ चुके हैं। 19 मई 2023 को इन नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी। उस समय ₹2000 के नोटों का कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ था, जो अब घटकर सिर्फ ₹6,099 करोड़ रह गया है।
Contents
क्या बोले RBI?
RBI ने स्पष्ट किया कि ₹2000 के नोट अब भी वैध मुद्रा (Legal Tender) बने हुए हैं। लोग इन्हें RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों और भारतीय डाक के माध्यम से अब भी विनिमय या जमा कर सकते हैं।
आंकड़ों में वापसी:
-
वापसी की घोषणा: 19 मई 2023
-
कुल मूल्य तब: ₹3.56 लाख करोड़
-
शेष मूल्य (30 जून 2025 तक): ₹6,099 करोड़
-
वापसी का प्रतिशत: 98.29%