Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खाद दो या जवाब दो-गरियाबंद में कांग्रेस का गरजता प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बोले —अब चुप नहीं रहेंगे, होगा निर्णायक आंदोलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

खाद दो या जवाब दो-गरियाबंद में कांग्रेस का गरजता प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बोले —अब चुप नहीं रहेंगे, होगा निर्णायक आंदोलन

Vijay Sinha
Last updated: 2025/07/04 at 5:17 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद।
प्रदेश भर में किसानों को खाद नहीं मिलने की समस्या पर कांग्रेस पार्टी अब आक्रामक हो गई है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिम जाति सहकारी सेवा समिति के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों को समय पर खाद न मिलने की शिकायतों को लेकर प्रदर्शनकारी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Contents
“सरकार की योजनाएं पोस्टर में लहलहा रही हैं, लेकिन खेतों में सूखा पड़ा है- नेताम“खाद गोदामों में है या हवा में उड़ गई? किसानों को तो सिर्फ भरोसे की रोटी मिल रही है!”- यादव

“सरकार की योजनाएं पोस्टर में लहलहा रही हैं, लेकिन खेतों में सूखा पड़ा है- नेताम

धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा–
“यह सरकार किसानों की रीढ़ तोड़ रही है। खाद की भारी किल्लत और समय पर आपूर्ति न होने से किसानों की खेती पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। एक ओर मौसम साथ नहीं दे रहा, दूसरी ओर शासन-प्रशासन की उदासीनता किसानों को बर्बादी की ओर धकेल रही है। अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़कों पर और उग्र आंदोलन करेगी।”

- Advertisement -
Ad image

“खाद गोदामों में है या हवा में उड़ गई? किसानों को तो सिर्फ भरोसे की रोटी मिल रही है!”- यादव

वहीं, नगर के पार्षद छगन यादव ने भी सख्त शब्दों में सरकार को घेरा। उन्होंने कहा–“यह सरकार किसानों की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी है। खाद की कमी जानबूझकर बनाई जा रही है ताकि खुले बाजार में कालाबाज़ारी हो सके। हम चुप बैठने वाले नहीं, जरूरत पड़ी तो हम खेतों से लेकर सचिवालय तक आंदोलन करेंगे।”

- Advertisement -

प्रदर्शन के दौरान किसानों के समर्थन में कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत खाद आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और  नकली खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -

ये रहे उपस्थित- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय नेताम सनी मेमन प्रेम सोनवानी अवध राम पार्षद यादव छगन यादव नादिर कुरैशी पार्षद निरंजन प्रधान सुरजीत कुटारे जुनैद खान मुकेश भोई रमन कुकरेजा अंजोर ध्रुव अशोक जगत गुंजेश कपिल वीरेंद्र राजपूत घनश्याम मोगरे भूपेश साहू प्रहलाद यादव जुगे लाल सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यक्रता शामिल हुए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jashpur : आफत की बारिश में बह गई सड़क, पुल निर्माण अधूरा, खतरे में ग्रामीण  Jashpur : आफत की बारिश में बह गई सड़क, पुल निर्माण अधूरा, खतरे में ग्रामीण!
Next Article CG : कुकुरमुड़ा में निस्तारी तालाब की भूमि का गुपचुप पंजीयन, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग CG : कुकुरमुड़ा में निस्तारी तालाब की भूमि का गुपचुप पंजीयन, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

Latest News

CG NEWS: चलती ट्रेन से महिला का पर्स ले उड़े चोर, 95 हजार कीमती सामान गायब, जीआरपी कर रही जांच
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में 42 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस की तत्परता पर अग्रवाल समाज ने किया सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: निगम आयुक ने बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निबटने सुबह से शहर का किया निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 4, 2025
Bollywood NEWS: दिल टूटने पर सारा अली घूमने निकल जाती हैं, आदित्य रॉय कपूर ने बताया- ब्रेकअप के बाद कर लेते हैं साफ-सफाई!
bollywood Grand News मनोरंजन July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?