Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस जुटी तैयारियों में, रायगढ़ में हुई बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस जुटी तैयारियों में, रायगढ़ में हुई बैठक

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/04 at 6:59 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: रायपुर में 7 जुलाई को होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रपुर विधायक एवं रायगढ़ जिला कांग्रेस प्रभारी रामकुमार यादव ने हिस्सा लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में विधायक यादव ने आगामी रैली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता रायपुर में सभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर पार्टी की नीति और विचारों को सुनकर आमजन तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में रायगढ़ में हाल ही में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा गया कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है और ऐसे कृत्यों के खिलाफ पार्टी सख्त रुख अपनाएगी। अडानी समूह के विरोध में कांग्रेस विधायकों और नेताओं की एकजुटता को पार्टी की जन पक्षधर सोच का प्रतीक बताया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसे संस्थानों को अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की मीडिया पर भी दबाव बनाकर सच्चाई को छिपाया जा रहा है। विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि कमजोर हुई है और पड़ोसी देश पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होते दिखाई दे रहे हैं, जो चिंता का विषय है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रायपुर की रैली में रायगढ़ जिले से अधिकतम कार्यकर्ता भाग लेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

TAGGED: Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG NEWS: संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस जुटी तैयारियों में, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़, रायगढ़ में हुई बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: जिला प्रशासन द्वारा आईएएस टॉपर्स से मिलिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
Next Article CG NEWS: कृषि अधिकारी के मौजूदगी में ही एक्सपायरी दवाई वितरण करने का गंभीर मामला।

Latest News

CG News : हत्या की नियत से घर में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CG News : “हत्या की नियत” से घर में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 25, 2025
Rajasthan : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई मलबे में दबे
Rajasthan : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई मलबे में दबे
Breaking News देश July 25, 2025
Upcoming Reality Shows: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज! Bigg Boss 19 से लेकर KBC 17 तक, टीवी पर लौटेगा तगड़ा तड़का
bollywood Grand News मनोरंजन July 25, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर: कंजीनाला उफना, खेत-घर सब डूबे, प्रशासन नदारद!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?