थानखम्हरिया। CG NEWS: भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और राष्ट्रवाद के अद्वितीय प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रेखा शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर रेखा शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन, उनके विचार और युवाओं के लिए दिया गया संदेश आज भी पूरी दुनिया में प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं को आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा के लिए सदैव प्रेरित किया।
रेखा शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी ओजस्वी वाणी और गहरी आध्यात्मिक सोच से देश-दुनिया को भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता से परिचित कराया। उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।