Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी का 14 वर्षों से लंगर सेवा, आज भी हजारों जरूरतमंदों ने उठाया लाभ, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी का 14 वर्षों से लंगर सेवा, आज भी हजारों जरूरतमंदों ने उठाया लाभ, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/06 at 3:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
  

रायपुर। GRAND NEWS : मानवता की मिसाल बन चुकी दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में बीते 14 वर्षों से हर रविवार को जारी लंगर सेवा आज एक बार फिर भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों जरूरतमंदों ने लंगर का लाभ उठाया। इस सेवा का उद्देश्य सिर्फ भूख मिटाना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, सेवा और समर्पण का संदेश फैलाना भी है। आज के आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और सेवा दी।

मेधावी छात्रों का सम्मान भी

इस अवसर पर संस्था ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान उन छात्रों को मिला, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रमुख उपस्थितगण

इस आयोजन में सोसाइटी के संयोजक प्रीतपाल सिंह होरा, परमिंदर सिंह भाटिया, हरमीत कौर, MIC सदस्य अवतार सिंह बागल, लवली अरोरा समेत अन्य पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संयोजक प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि यह सेवा हर रविवार निस्वार्थ रूप से की जाती है और सभी धर्मों के लोग इसमें योगदान देते हैं। यह लंगर न सिर्फ भूख मिटाता है, बल्कि मानवता और एकता का प्रतीक बन गया है। श्री होरा ने आगे कहा कि अस्पताल में भूखे और जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर, एक सराहनीय कार्य है जो लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर उनकी मदद करता है। यह लंगर उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अस्पताल में भर्ती हैं या उनके परिजन हैं जो अस्पताल में भोजन की तलाश में हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, दशमेश सेवा सोसाइटी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्रिकेटर Suresh Raina का एक्टिंग में डेब्यू, सामने आई फिल्म की पहली झलक क्रिकेटर Suresh Raina का एक्टिंग में डेब्यू, सामने आई फिल्म की पहली झलक
Next Article मौसीबाड़ी से निजधाम लौटे जगत के नाथ: गरियाबंद में भक्तिभाव से सजी बहुड़ा यात्रा, गूंजे जयकारे

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का बोला हल्ला प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का बोला हल्ला प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?