Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsSUICIDEदेश

Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/08 at 8:35 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। Suicide in the lockup:  सहार पुलिस स्टेशन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार 26 वर्षीय युवक ने लॉकअप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर लॉकअप के भीतर गमछा कैसे पहुंचा? और क्या युवक वाकई मानसिक तनाव में था या कुछ और कहानी छुपी है? जांच में कई अहम पहलुओं की पड़ताल शुरू हो चुकी है।

मुंबई के एयरपोर्ट इलाके में एक होटल में शेफ का काम करने वाला 26 वर्षीय अंकित राय बीती रात चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। आरोप था कि उसने अपने रूममेट्स के पांच में से तीन मोबाइल फोन चुरा लिए थे। पुलिस ने जब जांच की तो तीन मोबाइल उसके पास से बरामद हुए। इसके बाद सहार पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और आज कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

- Advertisement -
Ad image

अंकित को 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश मिला था। लेकिन उसी दिन दोपहर बाद सहार पुलिस स्टेशन के लॉकअप के टॉयलेट रूम में उसने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।

- Advertisement -

📌 सबसे बड़ा सवाल — लॉकअप में गमछा कैसे पहुंचा?

- Advertisement -

नियमों के मुताबिक किसी भी हिरासत में लिए गए आरोपी को निजी सामान रखने की इजाजत नहीं होती। फिर अंकित के पास गमछा कैसे था? यही सवाल इस घटना को संदिग्ध बना रहा है।

क्राइम ब्रांच ने अब लॉकअप निगरानी व्यवस्था, शिफ्ट ड्यूटी रिकॉर्ड और हिरासत नियमों के पालन की जांच शुरू कर दी है।

📌 मानसिक तनाव या कुछ और?

पुलिस का कहना है कि अंकित चोरी के आरोप, गिरफ्तारी और कोर्ट कस्टडी के फैसले से मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने यह घातक कदम उठाया होगा।

हालांकि, परिजनों और कुछ साथियों का दावा है कि अंकित दबाव में था और उसने जानबूझकर चोरी नहीं की थी। पूरे मामले में क्राइम ब्रांच अब हर एंगल से जांच कर रही है।

TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Suicide in the lockup:, Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज, ग्रैंड न्यूज़, मुंबई।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: जांजगीर-चांपा में आंगनबाड़ी भवन की बदहाली! बरसात में टपकती छत, बच्चों की जिंदगी खतरे में, ग्रामीणों में रोष
Next Article Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?

Latest News

CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड के लिए भिड़े दो युवक, एक की हत्या, जंगल में पकड़ाया आरोपी 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG BREAKING : इंदौर- रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के आधे घंटे बाद आई खराबी
CG BREAKING : इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के आधे घंटे बाद आई खराबी
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG BREAKING : 9 सालों से नदारद है गणित की टीचर, आक्रोशित ग्रामीण और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला 
CG BREAKING : 9 सालों से नदारद है गणित की टीचर, मेऊं में आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला 
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 8, 2025
Gopal Khemka Murder Case : गोपाल खेमका मर्डर केस में सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार
Gopal Khemka Murder Case : गोपाल खेमका मर्डर केस में सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार
NATIONAL क्राइम देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?