Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मजदूरों और कर्मचारियों के हक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : मजदूरों और कर्मचारियों के हक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/09 at 7:21 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

महासमुंद | GRAND NEWS : महासमुंद में आज 9 जुलाई को देशभर की 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल को समर्थन देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी सड़कों पर उतर आईं।
संयुक्त मंच के बैनर तले जुटी इन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Contents
50 वर्षों से कर रहीं सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जाबेहद कम मानदेय, न कोई सुविधाक्या बोलीं प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे?

50 वर्षों से कर रहीं सेवा, फिर भी न कर्मचारी का दर्जा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से केंद्र और राज्य सरकार के अधीन स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन अब तक न उन्हें कर्मचारी का दर्जा मिला है, न मजदूर का।
उन्होंने बताया कि उन्हें न तो वेतन अधिनियम का लाभ मिलता है, और न ही न्यूनतम वेतन लागू किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

बेहद कम मानदेय, न कोई सुविधा

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आज भी

🔹 कार्यकर्ता को 4500 रुपये प्रति माह,
🔹 और सहायिका को 2250 रुपये प्रति माह
दिया जाता है, जो न्यूनतम जीवन यापन के लायक भी नहीं है।

इसके अलावा इन्हें
❌ महंगाई भत्ता,
❌ पेंशन,
❌ ग्रेच्युटी,
❌ समूह बीमा,
❌ चिकित्सा सुविधा
❌ या पदोन्नति
जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है।

क्या बोलीं प्रदेश अध्यक्ष सुधा रात्रे?

सुधा रात्रे, प्रदेश अध्यक्ष – सक्षम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ, महासमुंद (छत्तीसगढ़) ने कहा:

“हम सिर्फ सम्मान नहीं, न्यायपूर्ण अधिकार चाहते हैं। सरकारें हमें सालों से अनदेखा कर रही हैं। जब तक हमें मजदूर या कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, यह आंदोलन जारी रहेगा।”

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG NEWS : मजदूरों और कर्मचारियों के हक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रायगढ़ के वार्ड 31 में शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार हंगामा, प्रशासन के आश्वासन के बाद मचा सन्नाटा
Next Article “प्रेम की परीक्षा या भक्ति की पहचान? 121 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर निकला इंटरमीएट का छात्र, ख्वाहिश – IPS बन जाए गर्लफ्रेंड

Latest News

CG NEWS : फर्श पर सो रही मां – बेटी को सांप ने काटा, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम  
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार July 9, 2025
CG NEWS : सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 9, 2025
Kantara Actor Rishab Shetty Fees: ‘कांतारा चैप्टर 1’ से बदली किस्मत! ऋषभ शेट्टी बने साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल
Grand News मनोरंजन July 9, 2025
CG NEWS : आत्मानंद स्कूल को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का बवाल, हिंदी मीडियम में स्कूल चालू करने की मांग पर अड़े
Grand News गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ July 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?