नई दिल्ली | GRAND NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया सरकार द्वारा उनके असाधारण वैश्विक नेतृत्व और सेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान का नाम है — “ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस”, जो नामीबिया के प्रतिष्ठित और लचीले रेगिस्तानी पौधे पर आधारित है।
यह सम्मान 1995 में स्थापित किया गया था और इसे उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने असाधारण नेतृत्व, साहस और सेवा का परिचय दिया हो। यह पौधा नामीबिया की पहचान और सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला 27वाँ अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 27वाँ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार बन गया है।
साथ ही, यह सम्मान उनके वर्तमान विदेश दौरे का चौथा पुरस्कार भी है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है।