Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नवविवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लगा ली फांसी, एक दिन पहले ससुराल वालों से हुआ था विवाद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : नवविवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लगा ली फांसी, एक दिन पहले ससुराल वालों से हुआ था विवाद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/10 at 1:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिली है। 8 जुलाई की रात ग्राम जोंधरा में गायत्री यादव (22) का अपने सुसराल वालों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, अगले दिन साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटकी थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, गायत्री की शादी को एक साल हुए थे, आए दिन सुसराल वालों से उसका विवाद होता रहता था। शुरूआती जांच में उसके फांसी लगाकर खुदकुशी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी 

ग्राम जोंधरा में रामायण चौक के पास रहने वाले रामलाल यादव से गायत्री की शादी हुई थी। घटना से एक दिन पहले उसका घर वालों से विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने नजरअंदाज कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए।

अगले दिन सुबह जब गायत्री नहीं उठी, तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, तब उनके होश उड़ गए।

गायत्री की लाश पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से लटक रही थी। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद हंसिए से साड़ी का फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। फिर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी गायत्री के मायके वालों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन गांव पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायकेवालों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में होगी तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी  CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन 13 जिलों में होगी तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी 
Next Article CG NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूल बस को मारी जोरदार टक्कर, 12 बच्चे घायल, मची चीख पुकार 

Latest News

CG NEWS: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने पर अब सख्ती, परिवहन विभाग ने ऐसे 50 मामलों में कार्रवाई की
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
CG NEWS: “उड़ता पंजाब” ना बन जाए कोरबा! बढ़ते नशे पर विहिप-बजरंग दल का अल्टीमेटम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर लगाई रोक, CBFC सर्टिफिकेशन पर पुनर्विचार की मांग
bollywood Grand News कानून मनोरंजन July 10, 2025
CG NEWS: दुर्ग में जलभराव से हाहाकार, विधायक-बीएसपी टीम की संयुक्त सफाई मुहिम से सुधरे हालात
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?