Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIGrand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/12 at 9:45 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दुर्ग। CG NEWS: भिलाई के राजीव नगर क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। इलाके के 22 बोरवेल से आ रहा रासायनिक युक्त पानी लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन चुका है। स्थानीय निवासी नहाने जैसे दैनिक कार्यों के लिए इसी प्रदूषित पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं, जबकि पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

राजीव नगर क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या को लेकर वार्ड वासियों फैक्ट्री में जमकर प्रदर्शन की गई,क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सिस्कॉल और के.एल. वाशिंग पाउडर फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक कचरा ही पानी को प्रदूषित कर रहा है। इसी को लेकर आज राजीव नगर के सैकड़ों लोगों ने दोनों फैक्ट्रियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।वार्ड पार्षद वीणा चंद्राकर ने सख्त लहजे में कहा कि दोनों फैक्ट्रियों ने मिलकर नालियों को बंद कर दिया है, जिससे रासायनिक युक्त पानी जमीन में रिसकर बोरवेल तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सर्फ निर्माण इकाइयों से सीधे केमिकलयुक्त पानी जमीन में छोड़ा जा रहा है, जो गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

इस मामले में भिलाई नगर निगम के जोन आयुक्त अमर नाथ दुबे ने कहा है कि यदि सोमवार तक हालात सामान्य नहीं हुए, तो दोषी फैक्ट्रियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंपनियों द्वारा किए गए सभी अवैध अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। प्रशासन अब इस पूरे प्रकरण पर सख्त नजर रखे हुए है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’

Latest News

CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मी रहँगे हड़ताल पर ,प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से इसके लिए जताया खेद, जिम्मेदार ठहराया छत्तीसगढ़ के शासन एवं प्रशासन को
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?