Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/07/14 at 3:29 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
SHARE

रायपुर। RAIPUR : छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए, आज सतनामी समाज एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगणों ने पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा।

Contents
ये भी पढ़ें  : CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमजानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें  : CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

प्रस्तुत ज्ञापन में इस कायरतापूर्ण हमले को लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और संत परंपरा पर हमला बताया। समाजजनों ने यह मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

- Advertisement -
Ad image

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गुरु खुशवंत साहेब जी एक लोकप्रिय जननेता व धर्मगुरु होने के नाते छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहते हैं। अतः उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे निडर होकर समाज व देशहित में अपनी भूमिका निभाते रहें।

RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारी ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारी ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए

ज्ञापन पर आरंग,रायपुर के जनप्रतिनिधियों, पंच, सरपंच एवं समाज प्रमुखों ने हस्ताक्षर कर अपनी भावनाओं को प्रकट किया। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष आरंग संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, देवकुमार साहू, टेशवन बघेल, देवा साहू, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मुकेश वर्मा, वेद प्रकाश देवांगन, नीरज चंद्राकर, नवीन वर्मा, विनय साहू, पिंटू साहू, दिलराज छाबड़ा, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, समस्त भाजपा परिवार के सदस्य व समाजजन उपस्थित रहें।

CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, पुत्र खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि यह हमला कल रात हुआ जब गुरु खुशवंत साहेब नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच उनकी गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने तेज़ पत्थरबाज़ी कर दी। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अगर गाड़ी धीमी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की गई, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाड़ी की रफ्तार अगर तेज होती, तो ये हादसा जानलेवा हो सकता था। बारिश हो रही थी, इसलिए गाड़ी धीमी थी — और यही बन गई विधायक जी की ढाल। हमलावरों की मंशा साफ थी, लेकिन कुदरत ने विधायक साहेब को बचा लिया। ये केवल हमला नहीं, एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर सीधा सवाल है।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • मनोरंजन की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • वायरल वीडियो देखने यहां क्लिक करें
TAGGED: Raipur, गुरु खुशवंत साहेब, गुरु खुशवंत साहेब पर हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : करैत सांप के काटने से 11 साल की बच्ची की मौत
Next Article CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सवालों से घिरे विभागीय मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट

Latest News

CG :  सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
CG : सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Jannik Sinner ने Wimbledon 2025 खिताब जीतकर रचा इतिहास, AITA का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी बने साक्षी 
Grand News खेल देश विदेश July 14, 2025
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?