Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/19 at 5:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
गरियाबंद। CG NEWS : स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में यातायात एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड, अभिव्यक्ति ऐप और सामाजिक सुरक्षा के अन्य पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी निशा सिन्हा रहीं। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव, परिवहन विभाग व साइबर सेल के अधिकारी, बाल कल्याण समिति की सदस्य ताकेश्वरी (तनु) साहू, भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति अध्यक्ष लोकनाथ साहू, BRC मनोज चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, विद्यालय प्राचार्य चैन सिंह बघेल सहित शिक्षकगण एवं समिति की महिला सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम, पीएम श्री स्कूल, शासकीय उच्चतर कन्या शाला और सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। करीब 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।
प्रतियोगिता परिणाम:
रंगोली प्रतियोगिता:
•प्रथम स्थान: पारुल पांडे और टीम (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम)
•द्वितीय स्थान: नीलम साहू और टीम (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम)
•तृतीय स्थान: शासकीय उच्चतर कन्या शाला
चित्रकला प्रतियोगिता:
प्रतिभागियों के नाम उपलब्ध नहीं होने के कारण विवरण अधूरा है, लेकिन सभी को पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस, परिवहन विभाग और सायबर सेल की टीम ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट पहनने, लाइसेंस बनवाने, अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग, और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी।
ताकेश्वरी साहू ने बच्चों को 1098 चाइल्डलाइन, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने जैसे विषयों पर विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी खत्म करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन धनेश्वरी मानिकपुरी और नेहा जॉन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सारिका महाडिक ने किया।
समिति की प्रमुख उपस्थिति:
•अध्यक्ष: बिंदु वर्मा
•उपाध्यक्ष: त्रिवेणी देवांगन
•सचिव: सारिका महाडिक
•सह सचिव: गुलश्वरी ठाकुर
•कोषाध्यक्ष: धनेश्वरी मानिकपुरी
•सदस्य: नेहा जॉन, मुक्ति देवांगन, पुनिता साहू, साक्षी कुटारे, मंजू चनापे, मीता जाटव, पद्मिनी साहू, सुषमा सिन्हा, प्रियंका सोनी, गीतांजलि कंवर
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ग्रेविटी आयरन और पावर प्राइवेट लिमिटेड चापा पर्यावरण प्रदूषण नहीं है
Next Article CG BREAKING : 22 जुलाई को कांग्रेस का चक्का-जाम आंदोलन, भाजपा सरकार और ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ किया जाएगा विरोध

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान, गोल्ड-सिल्वर मेडल से नवाजे गए होनहार छात्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS: भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला अपनी जमीन पर फिर से कब्जा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CRIME NEWS: पुल निर्माण स्थल पर मजदूर की हत्या से सनसनी, सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?