Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में झोंकी कांग्रेस” — भाजपा का राजिम से तीखा हमला कोयला से शराब तक, हर घोटाले की ढाल बनी कांग्रेस: विद्यायक रोहित साहू का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में झोंकी कांग्रेस” — भाजपा का राजिम से तीखा हमला कोयला से शराब तक, हर घोटाले की ढाल बनी कांग्रेस: विद्यायक रोहित साहू का आरोप

Vijay Sinha
Last updated: 2025/07/21 at 7:07 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

राजिम – राजिम विश्राम गृह में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। राजिम विधायक रोहित साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का पूरा संगठन भूपेश बघेल के पुत्र मोह में जकड़ा हुआ है। जिस व्यक्ति का पार्टी में कोई पद नहीं, उसके लिए पूरी कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है। विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस से सवाल किया कि चैतन्य बघेल कांग्रेस में किस पद पर हैं? जो पूरे प्रदेश में कांग्रेस उनके लिए प्रदर्शन कर रही है। बेवजह भूपेश बघेल ने पूरी पार्टी को पुत्र मोह में झोंक दिया है।

विधायक साहू ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पुत्र मोह में बड़े-बड़े साम्राज्य तबाह हो चुके हैं। भूपेश बघेल भी उसी राह पर हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं को बचाने के लिए कांग्रेस प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है। उनका आर्थिक नुकसान कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

प्रेस कांफ्रेंस में विधायक ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने कोल ब्लॉक आबंटन और पेड़ों की कटाई को लेकर गलत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल खुद झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं। मालूम हो कि भूपेश बघेल सरकार ने कोयला खदानों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की सिफारिशें खुद भेजीं। कांग्रेस शासनकाल में ही तारा, परसा ईस्ट और कांटे-बेसन जैसे खदानों को खोलने के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए। राजस्थान सरकार के अनुरोध पर भूपेश बघेल ने ही छत्तीसगढ़ में अडानी को खदानों का संचालन सौंपा गया। 2019 से 2023 के बीच भूपेश सरकार ने ही वन स्वीकृतियां दीं और मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए एमओयू किया गया। यही भूपेश बघेल ने जनता के विरोध करने पर कहा था बिजली का उपयोग बंद करें। अब खुद राजनीति कर रहे है।

कांफ्रेस में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सीनाजोरी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। जिन घोटालों पर आज कार्रवाई हो रही है, वे सब भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए। चाहे शराब घोटाला हो, कोयला घोटाला हो, चावल घोटाला हो, गोठान हो, घोटाला या पीएससी घोटाला। ये कांग्रेस की कुकरनी है। इन सबमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो रही है और कांग्रेस बौखलाहट में छटपटा रही है।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला संयोजक आईटी सेल सागर मयाणी भी उपस्थित रहे।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ED-CBI की चुप्पी और देर से आई चिट्ठी पर गरजे पूर्व सीएम बघेल, बोले– “भाजपा के लिए काम कर रही एजेंसियां”गिरफ्तारी के चार दिन बाद जारी हुई प्रेस रिलीज़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाए कई गंभीर सवाल
Next Article GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ से जुड़े वन एवं पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को उठाया

Latest News

CG NEWS: बोगदा पुल जामुल मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा अडानी के खिलाफ किया गया चक्काजाम
Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: भिलाई में 26 साल के युवक ने लगाई फांसी, अफसर पिता और शिक्षिका मां पर टूटा दुखों का पहाड़
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: जेल में बंद रहते हुए भी 8 लाख की वसूली, धमकी और सोने की चेन तक ले गया क़ैदी!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 23, 2025
Tanvi the Great: दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी
bollywood Grand News मध्य प्रदेश मनोरंजन July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?