Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बालोद

  CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/21 at 1:30 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

बालोद। CG NEWS : जिले में बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की करंट लगाकर हत्या कर दी। बहू का प्रेमी हारमोनियम सिखाने के बहाने अक्सर रात में उसके घर आता था। ससुर को इस पर आपत्ति थी और वह इसका विरोध करता था। जिसके चलते यह वारदात हुई। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह का है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, खड़ेनाडीह की रहने वाली गीता निर्मलकर (30) गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी। जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के संगीतकार लेखराम निषाद (45) से हुई। लेखराम उसे हारमोनियम सिखाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जबकि महिला के पति गौकरण निर्मलकर को कोई आपत्ति नहीं थी।

गीता के ससुर मनोहर निर्मलकर (63) को इस दोस्ती पर एतराज था। लेखराम हारमोनियम सिखाने घर आता तो बुजुर्ग गाली-गलौज पर उतर आता था। इसी बात से तंग आकर गीता और लेखराम ने 29 जून रविवार को हत्या की साजिश रची। 16 जुलाई बुधवार की रात 12 बजे सोते हुए ससुर को करंट देकर मार डाला।

गहरे घावों को देखकर ग्रामीणों को हुआ शक

17 जुलाई गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे हत्या के बाद सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। शातिर बहू गीता ने ग्रामीणों को बताया कि, ससुर रात में शराब पीकर साइकिल से गिर गए थे और सुबह उनकी मौत हो गई। मोहल्ले की महिलाएं जब कफन लेकर घर पहुंचीं तो हल्दी लगे शरीर को देखकर पूछा तो बहू ने जवाब दिया कि गिरने से चोटें आई थीं। इसलिए हल्दी लगाई है। लेकिन जब शव श्मशान पहुंचा और चिता पर लिटाने से पहले कपड़ा हटाया गया तो गहरे घावों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अंतिम संस्कार में हड़बड़ी से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, बहू गीता का प्रेमी लेखराम निषाद हत्या को अंजाम देने के बाद चाहता था कि, मनोहर निर्मलकर का अंतिम संस्कार जल्द से जल्द कर दिया जाए। ताकि मामला दब जाए और किसी को शक न हो। इसी जल्दबाजी में उसने गांव में मौत की खबर ठीक से फैलने से पहले ही श्मशान में लकड़ी भिजवा दी थी। सुबह होते ही वो पहुंचा और अर्थी की तैयारी में जुट गया। घरवालों और पड़ोसियों से कहने लगा कि शव रात का है। इसलिए देरी नहीं होनी चाहिए। तुरंत अंतिम संस्कार कर देना चाहिए।

इधर, गांव में अभी शव यात्रा की मुनादी की तैयारी चल रही थी और मृतक का पूरा परिवार भी नहीं पहुंच पाया था। लेकिन लेखराम ने खुद ही शव को कंधा दिलवाकर मुक्तिधाम पहुंचा दिया। जब यह जानकारी गांव के कुछ प्रमुख लोगों को लगी तो उन्होंने श्मशान पहुंचकर लेखराम से सवाल-जवाब शुरू कर दिए।

 शव पर गहरे चोट के निशान 

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि, न तुम मृतक के बेटे हो, न रिश्तेदार, फिर इतनी जल्दी क्यों? इतनी बेचैनी किस बात की है? ग्रामीणों की बात सुनकर लेखराम घबरा गया। इसी बीच जब शव को चिता पर लिटाने के लिए कपड़ा हटाया गया तो शरीर पर चोट के गहरे निशान दिखाई दिए। यही वो क्षण था जब ग्रामीणों को हत्या की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News, बालोद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन  CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
Next Article CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी

Latest News

‘Heyy Babyy’ Child Juanna Sanghvi: हे बेबी की बच्ची अब बनी ग्लैमरस डीवा: 18 साल बाद सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले- अब हीरोइन बन जाओ!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 21, 2025
Arang ब्रेकिंग: MLA गुरु खुशवंत के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात, फरफौद – गुखेरा मार्ग के लिए 11 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
रायपुर July 21, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ से जुड़े वन एवं पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को उठाया
देश July 21, 2025
भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में झोंकी कांग्रेस” — भाजपा का राजिम से तीखा हमला कोयला से शराब तक, हर घोटाले की ढाल बनी कांग्रेस: विद्यायक रोहित साहू का आरोप
Grand News July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?