Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : “भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दिखाया जनदबाव का असर”, पत्थलगांव में ही यथावत संचालित रहेगा AE ऑफिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

CG : “भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दिखाया जनदबाव का असर”, पत्थलगांव में ही यथावत संचालित रहेगा AE ऑफिस 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/07/22 at 12:26 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG : "भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दिखाया जनदबाव का असर", पत्थलगांव में ही यथावत संचालित रहेगा AE ऑफिस 
CG : "भाजपा की चुप्पी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दिखाया जनदबाव का असर", पत्थलगांव में ही यथावत संचालित रहेगा AE ऑफिस 
SHARE

जशपुर-पत्थलगांव। CG : पत्थलगांव बिजली विभाग के AE (TSG) कार्यालय को कुनकुरी स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर शुरू हुआ विवाद अब थम गया है। कांग्रेस के तीव्र विरोध, आंदोलन और जनदबाव के आगे प्रशासन को आखिरकार झुकना पड़ा। अब यह कार्यालय पत्थलगांव में ही यथावत संचालित रहेगा।

Contents
क्या था मामला?कांग्रेस का दावा – “जनता की जीत”

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह ने इस निर्णय को “जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत” बताया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने समय रहते इस मुद्दे पर सशक्त विरोध नहीं जताया होता और अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाया होता तो अब तक AE कार्यालय कुनकुरी स्थानांतरित हो गया होता। उन्होंने भाजपा नेताओं, विशेष रूप से स्थानीय विधायक की चुप्पी को जनता के साथ छल करार दिया और सवाल उठाया कि इतने बड़े जनविरोध के बावजूद वे निष्क्रिय क्यों रहे। जनता के हितों की रक्षा करना जनप्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी होती है, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध कर अपनी भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ”उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस ने एक बार फिर साबित किया कि वह सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि ज़मीनी मुद्दों पर जनहित के लिए लड़ती है। पत्थलगांव की जनता की इस जीत ने ये भी दिखाया कि अगर समय रहते संगठित विरोध किया जाए, तो कोई भी फैसला बदला जा सकता है।”

- Advertisement -
Ad image

क्या था मामला?

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा AE कार्यालय को कुनकुरी स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया था, जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश फैल गया। इस निर्णय के विरोध में कांग्रेस ने बिजली न्याय यात्रा, बिजली कार्यालय घेराव और प्रदर्शन आंदोलन किए। भारी जन दबाव के कारण अधीक्षण यंत्री को यह स्पष्ट करना पड़ा कि उपभोक्ताओं की मांग के आधार पर AE कार्यालय को पत्थलगांव में ही यथावत रखा जाएगा।

कांग्रेस का दावा – “जनता की जीत”

प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज तिवारी ने कहा, “जब जनता जागती है, तो नीतियां भी झुक जाती हैं।” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई पुनरावृत्ति होती है, तो इससे भी बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • मनोरंजन की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें 
  • वायरल वीडियो देखने यहां क्लिक करें
TAGGED: #छत्तीसगढ़, AE कार्यालय पत्थलगांव, cg, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, ग्रैंड न्यूज़, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Politics : कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी असफल होने वाला है, विधायक अजय चंद्राकर का Congress पर तीखा हमला  CG Politics : कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी असफल होने वाला है, विधायक अजय चंद्राकर का Congress पर तीखा हमला 
Next Article “छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ तिरंगा चौक पर कांग्रेस का चक्का जाम, बस के नीचे सोकर किया प्रदर्शन, ED-BJP पर जमकर निशाना”

Latest News

CG NEWS : नाश्ता बनाने को लेकर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सड़कों पर आवारा पशुओं को घूमने से रोकने सीएम साय ने दिए निर्देश 
छत्तीसगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित
Grand News July 22, 2025
CG NEWS: 26 वर्षों से कार्यरत स्टेडियम कर्मी को नौकरी से निकाला, कलेक्टर से सेवा बहाली की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?