कोंडागांव। CG BIG NEWS : जिले के केशकाल में छत्तीसगढ़ निगम मंडल में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर भाजपा नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया गया है।
ALSO READ : CG सुसाइड : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तालाब किनारे पेड़ पर झूलता मिला शव
बीजेपी नेता संतोष कटारिया से ठगी
केशकाल में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने के नाम पर काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने बीजेपी नेता संतोष कटारिया से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ित केशकाल भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
ALSO READ : CG Accident Breaking : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बुलेट
खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का दिया झांसा
बताया जा रहा कि आरोपियों ने ख़ुद को RSS का बड़ा पदाधिकारी बता कर पीड़ित से ठगी की है, आरोपियों ने पहले 3 करोड़ की मांग की थी। उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे बीेते अगस्त 2024 में दिल्ली में बीस लाख रुपए दिए। इसके बाद अलग अलग दिनों में क्यूआर कोड स्कैन कर 1 लाख 30 हजार रुपए दे दिए और फिर बाद में बीस लाख रुपए दिए, कुल मिलाकर उनसे 41 लाख तीस हज़ार रुपए ठग लिए गए। पैसा वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने केशकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।