Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकांकेरछत्तीसगढ़

 CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/24 at 6:00 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

नवीन सोनी/कांकेर। CG NEWS : नक्सल मोर्चे पर कांकेर पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है, उत्तर बस्तर में सक्रिय 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया है जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश कोमरा और उत्तर बस्तर डिविजन का कमांडर इन चीफ मैनू नेगी भी शामिल है। मंगलू पर 10 लाख जबकि मैनू पर 8 लाख का ईनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10लाख का एक, 8 -8 लाख के 4 , 5-5 लाख के 3 और एक एक लाख के 5 नक्सली शामिल है।

- Advertisement -
Ad image

मंगलू और मैनू कई बड़ी नक्सल वारदात में शामिल रहे है दोनों ही लगभग 20 सालों से नक्सल संगठन का हिस्सा है, मंगलू पर 7 जवानों की हत्या का आरोप है, जबकि मैनू पर 26 जवानों की हत्या का आरोप है, दोनों के सरेंडर से उत्तर बस्तर में नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है, वही अन्य नक्सलियों की बात जाए तो नरेश दुग्गा , कारु वेढ़दा ,माड़वी सोनमती, शीला पुड़ो, सरोदा उसेंडी, मानुराम, सुकारो नूरेटी, सोमारी उर्फ कविता, राजू ,पवन पड़दा, असनू राम ने भी सरेंडर किया है, सरेंडर करने वाले नक्सली, रावघाट एरिया कमेटी, परतापुर एरिया कमेटी और माड़ डिविजन में लंबे समय से सक्रिय रहे है।
बड़ी संख्या में नक्सलियों के लड़ाकू दस्ते के नक्सलियों के सरेंडर से उत्तर बस्तर में नक्सलियों की कमर टूट गई है,पिछले डेढ़ साल से नक्सलियों के खिलाफ जारी आक्रामक अभियान से नक्सली बैकफुट पर है, लगातार एनकाउंटर के बाद नक्सली जंगलों में जान बचाते फिर रहे है, यही कारण है कि अब बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट रहे है। एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि नक्सल संगठन अब पूरी तरह टूट चुका है, और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्म समर्पण के लिए पुलिस के संपर्क में है। उन्होंने नक्सलियों से अपील भी की है कि हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौट आए।
बाइट आई कल्याण एलिसेला एसपी कांकेर

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, कांकेर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड Aadhar card : काम की खबर, अब सिर्फ सरकारी दफ्तरों में ही बनेगा आधार कार्ड
Next Article MANTRALAY CG TRANSFER NEWS : वन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 

Latest News

CG NEWS: अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने घोषित की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
CG NEWS: 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी FSL टीम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?