रायपुर।
हरियाली, समृद्धि और परंपरा के प्रतीक हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने समस्त प्रदेशवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा —
“छत्तीसगढ़ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू है और संस्कृति की गहराई। हरेली पर्व इसी परंपरा का उत्सव है — यह किसानों की आत्मा का पर्व है, खेतों की हरियाली का पर्व है, और धरती मां के प्रति आभार प्रकट करने का पावन अवसर है।”
श्री होरा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी सोच और योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा:
“मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, वे वास्तव में जमीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। समर्थन मूल्य में वृद्धि, उन्नत बीजों की उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि को तकनीक से जोड़ने जैसे कदम राज्य के कृषि भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।”
होरा ने आगे कहा कि हरेली न केवल एक पारंपरिक पर्व है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने, श्रम का सम्मान करने और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का भी पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस दिन पेड़ लगाएं, पारंपरिक औजारों की पूजा करें और ग्राम्य जीवन की आत्मा से जुड़ें।उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और हरियाली लेकर आएगा।