Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देश के कई राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कहां-कहां मिली ढील जानिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

देश के कई राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कहां-कहां मिली ढील जानिए

GrandNews
Last updated: 2021/05/30 at 2:14 PM
GrandNews
Share
6 Min Read
SHARE


नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आ रही है। इसको देखते कई राज्य अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं तो कई राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

- Advertisement -
Ad image

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर लाकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में अब 7 जून तक लाकडाउन रहेगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानों को आड-ईवन फार्मूले पर खोला जाएगा। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

- Advertisement -

दिल्ली में पाबंदियों में ढील, लेकिन लॉकडाउन जारी

- Advertisement -

दिल्ली में सोमवार से ढील देने का फैसला किया गया है लेकिन लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगीष डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी बस उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

केरल 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।

पुडुचेरी 

पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

तमिलनाडु 

तमिलनाडु लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है।

कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें और कोरोना के मामलों में कमी आए तो लॉकडाउन को विस्तारित करने का सवाल ही नहीं उठता।

आंध्रप्रदेश ने 31 मई तक कर्फ्यू का विस्तार किया है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। ये पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।

गोवा

गोवा सरकार ने शनिवार को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में ‘कोरोना कर्फ्यू’ के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा।प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए ‘अनलॉक’ के अलग-अलग दिशा-निर्देश होंगे।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को पाबंदी को सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने कोरोना के मामलों में तेजी के कारण पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी. वहीं, मणिपुर सरकार ने 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है। मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

बंगाल में 15 जून तक लॉकडाउन

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में लॉकडाउन को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी। सभी दफ्तर व शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। राशन जैसे जरूरी सामानों की दुकानें खुलने का समय भी तय किया गया है। जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक खुलेंगी। रविवार को दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान बंगाल में पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

झारखंड

झारखंड में लॉकडाउन में बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभी 3 जून सुबह छह बजे तक कड़ी पाबंदियों और बंदिशों के साथ अभी लॉकडाउन लगाया है।

पंजाब

पंजाब में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक रहेंगी। लेकिन कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा हटा दी गई है।

राजस्थान 

राजस्थान ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 8 जून तक तय कर दी है। लांकि जिन जिलों में संक्रमण घटा है, वहां 1 जून से कारोबारी गतिविधियों में छूट दी जा सकती है।

ओडिशा

ओडिशा में एक जून तक लॉकडाउन लगा हुआ है। यहां 5 मई को पहली बार दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा था, जिसे दो सप्ताह और बढ़ा दिया गया है।

गुजरात

गुजरात ने नाइट कर्फ्यू को 28 मई तक 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। लेकिन दिन में 9 से 3 बजे तक दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुलेंगे।

छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में 31 मई तक लॉकडाउन है। रायपुर, बिलासपुर समेत 8% से कम संक्रमण दर वाले 9 जिलों में छूट के साथ ढील दे दी गई है।

जम्मू कश्मीर में बढ़ सकता है लॉकडाउन

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा लॉकडाउन 31 मई से आगे बढ़ना लगभग तय है लेकिन अगले सप्ताह लॉकडाउन में कुछ अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों को छूट मिल सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशासन को दो टूक कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा दुुख व्यक्त किया, मरुक्तों के परिजनों को मिलेगी 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
Next Article छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, 4 घायल, 10 की हालत गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : रेत खदान में पत्रकारों पर हमला, जान बचाकर भागे रिपोर्टर, देखें वायरल वीडियो 
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
Chhattisgarh : सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, राज्यपाल ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?