Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जानिए, छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का राजनैतिक सफर..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

जानिए, छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का राजनैतिक सफर..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/02 at 11:35 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी आदिवासी नेता को भी सौंपे जाने की संभावनाएं शुरू से ही ज्यादा थीं। विधानसभा चुनाव के बाद लंबे समय से छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की बात चली रही थी। जिस पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आज फैसला ले लिया।

- Advertisement -

विष्णुदेव साय का राजनैतिक सफर –

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार से निकल कर केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। उन्होनें रायगढ़ लोकसभा में 20 साल तक एकछत्र राज किया। कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज कहे जाने वाले नेता भी इस अपराजेय सांसद को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकाल सके। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा के 10 सांसद लोकसभा में पहुंचे थे। इनमें से कुछ वरिष्ठता के लिहाज से विष्णुदेव साय से भी वरिष्ठ थे। इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बने एनडीए की सरकार में प्रदेश से केन्द्रीय मंत्रीमंडल में जगह बनाने में सफल रहे। इसके पीछे विष्णुदेव साय की बेदाग छवि और उनकी मिलनसार व्यवहार के साथ गुट की राजनीति से दूर रहने को श्रेय दिया गया था। लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करते-करते राजनीतिक हालात ने विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा करवट लिया कि इस आदिवासी नेता को पहली बार टिकट के लिए तरसने के लिए मजबूर होना पड़ा। पिछले लोकसभा चुनाव में जब प्रदेश के निवर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो सबसे पहले विष्णु देव साय ने अपना नाम रखा और चुनाव न लड़ने की सहमति जताई थी। उनके इस कदम का केंद्रीय नेतृत्व पर सार्थक प्रभाव पड़ा था। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बनाया था।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO : सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा…. चार घायल, दो की हालत गंभीर…. मजदूरों ने किया चक्काजाम
Next Article रायपुर के जोन क्र. 02 में निगम की दबिश, अवैध बॉउड्रीवॉल को किया ध्वस्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?