Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : राजधानी में दरिंदगी की एक और घिनौनी वारदात, सुनकर दहल जाएगा किसी का भी दिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME NEWS : राजधानी में दरिंदगी की एक और घिनौनी वारदात, सुनकर दहल जाएगा किसी का भी दिल

Desk
Last updated: 2021/06/15 at 12:10 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE
राजधानी में दरिंदगी की एक और घिनौनी वारदात
राजधानी में दरिंदगी की एक और घिनौनी वारदात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक लड़की के कत्ल का खौफनाक खुलासा किया है। कातिलों ने पहले लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और जब लड़की ने इस बात से इनकार कर दिया, तो वो दरिंदे वहशत पर उतर आए। उन्होंने चाकू से लड़की के जिस्म को छलनी कर दिया। वो लगातार लड़की पर वार करते रहे और जब चाकू टूट कर उस लड़की रीड की हड्डी में जा फंसा, तब आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Contents
गैंगरेप की रची साजिशकाम नहीं मदद की गुहारवार पर करते गए वारदिल दहला देने वाला खुलासा
- Advertisement -

गैंगरेप की रची साजिश

पुलिस के मुताबिक युवती की मोहम्मद कैफ नाम के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। लड़का सरोजनी नगर का रहने वाला था। पिछले 1 महीने से युवती से उसकी बातचीत हो रही थी। 12 जून को युवती ने कैफ को बताया कि उसके पिताजी घर पर नहीं है और माताजी गांव गई हैं। ऐसे में कैफ ने उसे बहला-फुसलाकर बाहर घुमाने के लिए तैयार कर लिया। कैफ अपने दोस्त आकाश और विशाल कश्यप निवासी सरोजिनी नगर की मौजूदगी में ही लड़की से बात कर रहा था। कैफ के दोस्तों ने भी लड़की से दुष्कर्म की साजिश रची।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

काम नहीं मदद की गुहार

कैफ अपनी फ्रेंड को नवोदय विद्यालय के सामने सुनसान जंगल में अकेले ले गया। विशाल और आकाश भी उसी जगह पहुंच गए। वहां तीनों उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस दौरान आकाश ने उसके हाथ और विशाल ने उसके पैर पकड़ लिए। तभी विशाल ने अपने पास रखा चाकू निकाला और लड़की की पीठ में पूरी ताकत से घोंप दिया। लड़की की कमर से खून बहने लगा। वो जान बचाने के लिए बबूल की झाड़ियों से निकलकर कच्चे रास्ते तेजी से भागने लगी।

- Advertisement -

वार पर करते गए वार

तभी कैफ के दोस्त आकाश ने कहा कि इस लड़की को मार दो नहीं तो हम सब फंस जाएंगे। इसके बाद तीनों ने दौड़कर कच्चे रास्ते में बगल में खाली पड़े मैदान में लड़की को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। फिर आकाश और कैफ ने दुपट्टे से उसका गला कस दिया। विशाल ने उस पर चाकू से एक बाद एक कई वार कर किए। वो तब तक वार करता रहा, जब तक चाकू टूट नहीं गया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

दिल दहला देने वाला खुलासा

लड़की की मौत कितनी दर्दनाक थी, इस बात से अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ मिला है और यूरिन की थैली भी फटी हुई थी। आरोपियों की दरिंदगी का अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। लड़की के बदन पर चाकू के करीब दो दर्जन घाव मिले हैं। उसकी पीठ में तकरीबन 6 इंच लंबे चाकू से गहरे वार किए गए। एक वार इतना ताकतवर था कि चाकू टूटकर रीड की हड्डी में फंस गया था। लड़की के गले पर फंदे के कसाव के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत अधिक खून बह जाने से हुई।

TAGGED: CRIME NEWS, GANGRAPE, murder, UP, UP Breaking News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BILASPUR CRIME UPDATE : पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Next Article WATCH VIDEO: दिनदहाड़े दुकानदार पर बरसाई गोलियां, ख़ौफ़नाक मंजर हुआ कैद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?