Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नाले में बंद बोरे में मिली महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG NEWS : नाले में बंद बोरे में मिली महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका

Poonam Shukla
Last updated: 2021/06/19 at 8:02 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE
CG NEWS : नाले में बंद बोरे में मिली महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका
CG NEWS : नाले में बंद बोरे में मिली महिला की लाश, जताई जा रही यह आशंका

 

खैरागढ़। खैरागढ़ लालपुर में रहने वाली 25 वर्षीय रेशमा पति विक्की जोशी की लाश तीन दिन बाद छुईखदान के विक्रमपुर-मुहडबरी रोड स्थित नाले पर बोरी में मिली है। रेशमा तीन दिनों से लापता थी। बदबू होने पर राहगीरों ने नाले में बोरी देखा, जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोरी बाहर निकालकर देखा, तो उसमें महिला की लाश मिली। जो एक-दो दिन पुरानी होने के कारण सड़ रही थी।

- Advertisement -
Ad image

 

खैरागढ़ थाना से जानकारी लेने के बाद महिला की पहचान रेशमा जोशी के रूप में की गई। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं महिला के मोबाइल फोन का डिटेल भी खंगालेंगे। जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।

पुलिस के मुताबिक बीते 15 जून की शाम करीब चार बजे रेशमा अपने चार साल के बच्चे का घर में छोड़कर खैरागढ़ स्थित रश्मिदेवी सिंह कालेज के पीछे आईएचएसडीपी योजना तहत अलार्ट मकान में जाने की बात बताकर निकली थी। इसके बाद से रेशमा का फोन बंद हो गया था। दो दिन तक रिश्तेदार रेशमा को खोजने में लगे रहे। लेकिन कही भी उसका पता नहीं चला। तब बीते गुरुवार को खैरागढ़ थाना में स्वजनों ने रेशमा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर शुक्रवार सुबह उसकी लाश छुईखदान के विक्रमपुर-मुहडबरी नाले में बोरी में बंद मिली। छुईखदान पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव स्वजनों को सौंप दिया है।

मोबाइल डिटेल से खुलेगा राज

छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि मृतिका महिला का मोबाइल फोन नहीं मिला है। उसके नंबर से डिटेल खंगालेंगे। मोबाइल फोन पर आखिरी बार किसके साथ बात हुई है। इससे पता चलेगा कि महिला किसके साथ और कहां गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। पीएम शार्ट रिपोर्ट और काल डिटेल निकालने के बाद मामले में कुछ ना कुछ सुराग मिल जाएगा।

 

पुलिस ने बताया कि महिला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर की रहने वाली थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर लाश को यहाँ फेंका गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

TAGGED: CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, खैरागढ़ न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : छापामार कार्यवाई में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, आईपीएस अक्षय की टीम ने किया बड़ा खुलासा
Next Article Vidhansabha News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र इस तारीख से शुरू होने के आसार, कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखते हुए होगी कार्यवाही
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Politics : कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी असफल होने वाला है, विधायक अजय चंद्राकर का Congress पर तीखा हमला 
CG Politics : कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी असफल होने वाला है, विधायक अजय चंद्राकर का Congress पर तीखा हमला 
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
Arang : भानसोज-गुखेरा मार्ग को मिली 11.48 करोड़ की सौगात, जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने सीएम साय और विधायक खुशवंत का जताया आभार
Arang : भानसोज-फरफौद-गुखेरा मार्ग को मिली 11.48 करोड़ की सौगात, जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने सीएम साय और विधायक खुशवंत का जताया आभार
रायपुर July 22, 2025
Chandan Mishra murder case में बड़ा एक्शन; दो शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से हुए घायल 
Chandan Mishra murder case में बड़ा एक्शन; दो शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से हुए घायल 
क्राइम देश July 22, 2025
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
NATIONAL देश July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?