Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दिन भर की बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/02 at 6:04 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE

1. BREAKING NEWS : प्रदेश में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 433 .

प्रदेश में हाल ही में 6 नए कोरोना मरीज मिले है। मरीजों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। वही आज 9 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए है।

- Advertisement -
Ad image

2. छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी सर्जरी, आदेश जारी..

- Advertisement -

 राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। डीके राठौर को रायपुर का संभागीय उडनदस्ता आबकारी उपायुक्त बनाया गया है।

- Advertisement -

3.  ग्रेंड न्यूज की खबर पर लगी मुहर… विष्णुदेव बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…. हुई औपचारिक घोषणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को तीसरी बार भाजपा प्रदेश संगठन की कमान सौंपते हुए पूर्णकालिक प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। ग्रेंड न्यूज ने इस बात की आशंका पहले ही जता दी थी, जिस पर आखिरकार भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुहर लगा दी है। इस संदर्भ में बकायदा नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया है।

4. दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, आदेश गुप्ता को सौंपी गई कमान.

बीजेपी नेतृत्व ने दिल्ली प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब आदेश गुप्ता लेंगे। इस संबंध में बीजेपी नेतृत्व ने आदेश जारी कर दिया है।

5. उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान – फर्स्ट-सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं..

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि फर्स्ट सेंकेंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं होगा। असेसमेंट के आधार पर परीक्षा में नम्बर मिलेगा। परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा देने की छूट भी होगी। कुलपतियों, प्रोफेसरों से मशवरे के बाद ये निर्णय लिया गया है। कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद फाइनल ईयर की परीक्षा होगी।

6. मनरेगा कार्य छग देश में प्रथम… इस साल अब तक 25.97 लाख ग्रामीणों को मिला काम

मनरेगा के विभिन्न मानकों पर लॉक-डाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के शुरूआती दो महीनों में ही प्रदेश ने साल भर के लक्ष्य का 37 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इस वर्ष अप्रैल और मई माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रदेश में 175 प्रतिशत काम हुआ है। इन दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ देश में सर्वोच्च स्थान पर है। 

7. डीएमएफ फंड की पहली प्राथमिकता में इंग्लिश मीडियम स्कूल… मुख्य सचिव ने बैठक में दिए निर्देश

मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डी.एम.एफ. मद से जिलांे में मोहल्ला एवं हाट बाजार क्लीनिक, शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंचाई रकबा बढ़ाने, मुख्य मंत्री वार्ड कार्यालय सुपोषण और छात्रावासों के जरूरी कार्यो जैसे जनोन्मुखी कार्यो को प्राथमिकता से कराया जाए।

8. रेड जोन में भी खुली रहेंगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें… केवल कन्टेनमेंट जोन में होंगी पाबंदियां

राज्य सरकार ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए वर्गीकरण जारी किया है। प्रदेश के 16 जिलों को रेड जोन के दायरे में रखा गया है वहीं 12 जिलों को आरेंज जोन में रखा गया है। प्रदेश में अभी कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जिसे ग्रीन जोन में रखा जा सके। इसके साथ ही विकासखंड़ों को भी रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।

9. सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा…. चार घायल, दो की हालत गंभीर…. मजदूरों ने किया चक्काजाम

 जिले के चिल्फी थाना के ग्राम भौथी के पास सड़क मरम्मतीकरण के काम में लगे मजदूरों को एक ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

10. सीएम के निर्देश पर डीजीपी ने महकमे की ली बैठक… मानसिक तनाव को लेकर छिड़ी है बहस

छग में पुलिस के जवान आखिर क्यों या तो अपनी जिंदगी को मौत के हवाले कर देते हैं, या फिर अपने सहचरों पर गोलियों की बौछार कर देते हैं, ये तो अहम सवाल हैं, जिसे लेकर महकमे और प्रदेश के मुखिया सोचनीय स्थिति में आ गए हैं। इन दोनों ही सवालों का जवाब ढूंढ़ने और इस मुसीबत का हल निकालने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस के आला अधिकारियों की एक बैठक नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में ली। इस मसले पर काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अनलॉक 01 : यातायात नियम उल्लंघन एवं बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले का होगा ई चालान
Next Article BREAKING : छग में कोरोना से तीसरी मौत…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?