Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देश

WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/06/25 at 5:27 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

नईदिल्ली। जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है।

 

वहीं, दिल्ली को भी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि आंधी-पानी के चलते राजधानी दिल्ली के मौसम में अगले दो दिनों के बीच बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अन्य जगहों के मौसम का हाल।

 

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि मौजूदा मौसम संबंधी स्थितियां और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में बढ़ने की संभावना नहीं है। बयान के मुताबिक, 30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में अब तक मानसून के मौसम में 28 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। उसने कहा कि 23 जून तक 145.8 मिमि बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 114.2 मिमी है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 25 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ व्यापक बारिश के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

 

26 जून का मौसम: बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

 

27 जून का मौसम: बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होगी। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार चल रहे पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, CG WEATHER ALERT, mausam update, WEATHER ALERT, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लॉक-डाउन में मिली छूट, अब सभी दिन रात्रि 8 बजे तक खुलेंगे व्यापार, अध्यक्ष पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल का किया धन्यवाद
Next Article RAIPUR NEWS : दो डीएसपी का प्रमोशन, बने एएसपी, डीजीपी ने अशोक स्तम्भ लगाकर दी शुभकामनाएं 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime : श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी समेत गिरोह से बरामद हुआ पूरा माल
CG Crime : रायगढ़ श्याम मंदिर चोरी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के ज्वेलरी समेत दो लाख कैश बरामद
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS : चालक ने देखें बिना रिवर्स कर दिया ड्रिल मशीन वाहन, पीछे खड़े हेल्पर की हुई मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 23, 2025
CG NEWS : महादेव घाट घूमने गई 4 नाबालिग लड़कियां नागपुर रेलवे स्टेशन में मिली, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर बुलाया था मुंबई, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?