Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BHILAI NEWS : आपसी विवाद को लेकर युवक ने किया धारदार चाकू से जानलेवा हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़भिलाई

BHILAI NEWS : आपसी विवाद को लेकर युवक ने किया धारदार चाकू से जानलेवा हमला

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/06/26 at 11:05 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई। गुरुवार की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरूवार की रात तकरीबन 10 से 11 बजे के बीच की है। मृतक का नाम सुभाष साहू (40) पिता हिरामन साहू निवासी बोरसी बताया गया है। वहीं आरोपित तामेश्वर साहू व दुर्गेश यादव भी बोरसी के ही रहने वाले हैं।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि घटना की रात सुभाष अपने घर लौट रहा था। तभी कदम प्लाजा बोरसी के पास आरोपित तामेश्वर व दुर्गेश ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बढ़ते विवाद के चलते आरोपितों ने सुभाष के पेट में चाकू से कई वार कर दिया। बुरी तरह से घायल सुभाष सड़क पर गिर गया। आरोपित घटना स्थल से भाग निकले। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला पदमनाभपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फौरन घायल सुभाष को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। सुभाष के बयान के आधार पर पुलिस ने बोरसी में दबिश देकर तामेश्वर व दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह सुभाष साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में धारा 302 (हत्या)के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सुभाष से गुरूवार की रात विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर उसे चाकू मार दिया। घटना से पूरे बोरसी इलाके में दहशत का माहौल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, गर्भवती होते ही प्रेमिका के साथ किया ये
Next Article फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीज़ल का भाव, जाने रायपुर में कितनी हुई कीमत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?