Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SUICIDE NEWS : कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsCONGSUICIDEकोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़

SUICIDE NEWS : कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/06/26 at 12:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया था प्रयासपारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंकाalso read :CG NEWS : DBL कंपनी के चेतमा बेस कैंप में बड़ा हादसा, गिट्टी प्लांट के पास ट्रेलर में दबकर दो ठेका मजदूरों की दर्दनाक मौतहंसमुख और स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे पारस
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। इससे पहले भी उन्होंने जान देने का प्रयास किया था, लेकिन दोस्तों ने बचा लिया। तब कांग्रेस नेता ने कहा था कि कब तक बचाओगे। फिलहाल सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया था प्रयास

जानकारी के मुताबिक, आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी पारस गोस्वामी काफी मिलनसार कांग्रेस नेता थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में ही उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली थी।

- Advertisement -

- Advertisement -

पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

कांग्रेस नेता पारस के पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

also read :CG NEWS : DBL कंपनी के चेतमा बेस कैंप में बड़ा हादसा, गिट्टी प्लांट के पास ट्रेलर में दबकर दो ठेका मजदूरों की दर्दनाक मौत

बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है, जबकि बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में उनके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है।

हंसमुख और स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे पारस

पारस गोस्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार नेता था। स्थानीय स्तर पर भी काफी लोकप्रिय थे। पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते थे। इसके चलते ही उन्हें कामगार संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पारस के निधन पर PCC चीफ मोहन मरकाम और महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति धाम में किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : DBL कंपनी के चेतमा बेस कैंप में बड़ा हादसा, गिट्टी प्लांट के पास ट्रेलर में दबकर दो ठेका मजदूरों की दर्दनाक मौत
Next Article Cg Crime News- घर में भूत भेजने का आरोप लगाकर 4 महिलाओं से मारपीट, फाड़े कपड़े और दी जान से मारने की धमकी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मनरेगा आबंटित भूमि पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर विभाग मौन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 4, 2025
Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
छत्तीसगढ़ June 4, 2025
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
NATIONAL उत्तरप्रदेश June 4, 2025
Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
Breaking News देश June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?