Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मिलिए राजधानी की एक शेरनी से, जिसने ना केवल लुटेरे को पकड़ा बल्कि, पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS : मिलिए राजधानी की एक शेरनी से, जिसने ना केवल लुटेरे को पकड़ा बल्कि, पढ़िए पूरी खबर

Desk
Last updated: 2021/06/27 at 4:18 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
मिलिए राजधानी की एक शेरनी से, जिसने ना केवल लुटेरे को पकड़ा बल्कि
मिलिए राजधानी की एक शेरनी से, जिसने ना केवल लुटेरे को पकड़ा बल्कि

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत मर्दानी और हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई विद्या बालन अभिनीत शेरनी देश और समाज में युवतियों की शक्ति और सामथ्र्य को जताने के लिए नहीं, बल्कि आज के दौर में उन्हें सक्षमता प्रदान करने के लिए प्रेरित करने वाली हैं। सवाल यह है कि वास्तव में इससे कितने लोग प्रेरित होकर आत्मरक्षा कर पाते हैं। तो राजधानी रायपुर की एक बेटी ने प्रेरणा भी ली और उसका उपयोग भी कर दिखाया।

रायपुर। बीती रात करीब 8.30 बजे राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत बजाज काॅलोनी में अपने घर के पास ही टहल रही सोनिया बंशी के हाथों से उसका मोबाइल छिनकर भागने का प्रयास हुआ। लुटेरा दीपक बघेल, जो हिस्ट्रीशीटर है और आम्र्स एक्ट जैसे मामले में जेल जा चुका है, उसने 22 वर्षीय युवती सोनिया से मोबाइल लूटकर भागने की सोच रखी थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि इस बार उसने जिसे अपना टारगेट बनाया है, वास्तव में वह एक शेरनी है।

Contents
राजधानी की शेरनी सोनिया ने उसे धर दबोचाआरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया

https://www.youtube.com/watch?v=P0AeGQrI7to

- Advertisement -
Ad image

राजधानी की शेरनी सोनिया ने उसे धर दबोचा

हिस्ट्रीशीटर और राजधानी के शातिर बदमाशों में शामिल दीपक बघेल ने बीती रात बजाज काॅलोनी में ऐसी हिमाकत की। सोनिया जो अपने घर के आसपास ही घूम रही थी, उसके हाथों में मोबाइल था, जिसे छिनकर दीपक भागने की कोशिश में था। उसका प्रयास एक हद तक सफल भी हो गया था। उसने मोबाइल तो छिन लिया था, लेकिन इससे पहले कि वह भागने में सफल होता, राजधानी की शेरनी सोनिया ने उसे धर दबोचा।

आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया

सोनिया ने बताया कि वह खुद को छुड़ाने की भरसक कोशिश में था, लेकिन इस बीच सोनिया ने उसे दबोचे रखा और मदद के लिए पुकार भी लगा दी, जिसके चलते वह भाग नहीं पाया और अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। राजेन्द्र नगर पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Mardani, Raipur breaking, Raipur Crime News, Rani Mukhrji, Sherni, Vidhya Balan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : 12 घण्टें में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, पति ने कुल्हाडी मारकर की थी पत्नी की निर्मम हत्या, बताई यह वजह 
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा जब्त
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : करैत सांप के काटने से 11 साल की बच्ची की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़ July 14, 2025
CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे
CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS : रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल 
Breaking News छत्तीसगढ़ जगदलपुर दुर्घटना July 14, 2025
Food poisoning in CG : बिलासपुर में फूड पॉइजनिंग से युवती की मौत, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Food poisoning in CG : बिलासपुर में फूड पॉइजनिंग से युवती की मौत, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?