Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : धार्मिक स्थलों को बनाया गया वैक्सीनेशन सेंटर, मास्क लंगर कर 27 हजार लोगों को बाटें गए मास्क  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

RAIPUR NEWS : धार्मिक स्थलों को बनाया गया वैक्सीनेशन सेंटर, मास्क लंगर कर 27 हजार लोगों को बाटें गए मास्क  

Poonam Shukla
Last updated: 2021/07/04 at 7:44 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर में चौराहों पर इस तरह से मास्क बांटे जा रहे जिसे मास्क लंगर का नाम दिया गया है।

Contents
27 हजार मास्क बांटे, जारी रहेगा लंगरमस्जिद और चर्च में लगा टीकाटीका लगवाने पर मिल रहे तोहफे
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। धर्म इंसान की पहचान है। अब कोरोना के इस काल में धर्म के साथ कोविड-19 के प्रति जागरुकता को जोड़कर इंसानियत को बचाने का काम किया जा रहा है। सिख समुदाय लंगर की परंपरा से भूखों की भूख सदियों से मिटाता आया है। कोरोना के इस दौरान में इस समुदाय ने लंगर की परंपरा को मास्क से जोड़ दिया है। मुफ्त रोटी की तरह मास्क बांटे जा रहे हैं। रविवार को पहली बार शहर के धार्मिक स्थल वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर डेवलप किए गए। चर्च और मस्जिद में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर सभी की सलामती की दुआ मांगी गई।

 

27 हजार मास्क बांटे, जारी रहेगा लंगर

छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि शनिवार को मास्क का लंगर अभियान के तहत शास्त्री बाजार इलाके में लोगों को मास्क बांटे गए। खास बात ये है कि ये मास्क सिख पगड़ी के कपड़े से बनी हैं। कोरोना के प्रति अपने संवेदनशील भाव को दिखाने पगड़ी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े से मास्क बनाकर एक तरह का सम्मान भी प्रकट किया जा रहा है। सिख धर्म के पांचवे गुरु गुरुर्जन देव के शहीद दिवस 14 जून से मास्क का लंगर चलाया जा रहा है। इस काम में शहर के नवनीत सिंह, गगन सिंह, रसमित खुराना जसपाल सिंह रंधावा, मोनू सलूजा, मनजीत सिंह सैनी, पप्पू सलूजा अपना सहयोग दे रहे हैं। बीते दो सप्ताह में रायपुर शहर के भीतर 27 हजार मास्क बांटे गए हैं। ये अभियान जारी रहेगा।

 

मस्जिद और चर्च में लगा टीका

सर्व धर्म समाज के बैनर तले रविवार को रायपुर में चर्च और मस्जिद को वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर तैयार कर लोगों को कोरोना से बचाने का टीका लगाया गया। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के माध्यम से पहले पैदल मार्च निकाला गया। अब सेंट पॉल चर्च ग्राउंड स्थित चर्च और छोटापारा मस्जिद में कोरोना टीकाकरण शिविर लगा। यहां महापौर एजाज ढेबर भी पहुंचे। सभी से टीका लगवाने की अपील की गई। अब इस तरह के शिविर जल्द ही शहर के मंदिर और गुरुद्वारे में भी आयोजित होंगे। नगर निगम सभी धर्मों को मानने वाले लोगों से टीकाकरण की अपील कर रहा है। यह प्रयोग शहर में पहली बार हुआ। छोटापारा मस्जिद 210, सेंटपॉल चर्च में 220 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया।

 

 

टीका लगवाने पर मिल रहे तोहफे

रायपुर में टीका लगवाने पर पार्षद वार्ड के लोगों को तोहफे बांट रहे हैं। रविवार को शहीद हेमु कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने वैक्सीनेशन के बाद लकी ड्रॉ के जरिए चुने गए लोगों को छाता, कपड़े प्रेस करने वाले आयरन, रेनकोट, कुकर जैसे गिफ्ट दिए, पारस नगर निवासी ललिता गौड़, साई नगर से संतोषी यादव,देवेन्द्र नगर से शबीना तब्बसुम, भाटापारा से चंद्रविभार को ये तोहफे मिले। पार्षद बंटी होरा ने बताया कि इस प्रयास से लोगों में टीका लगवाने के प्रति उत्साह बढ़ा है।

 

प्रदेश में टीकाकरण

ताजा आंकड़े (1 जुलाई तक की स्थिति) के मुताबिक अब तक (1 जुलाई तक) 98 लाख 20 हजार 422 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के करीब 82 लाख लोगों को इसका पहला टीका और 16 लाख 20 हजार से अधिक को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख आठ हजार 782 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 15 हजार 859 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 47 लाख 70 हजार 344 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 28 लाख चार हजार 809 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 39 हजार 110 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 11 हजार 913 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के दस लाख 95 हजार 394 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 74 हजार 211 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

TAGGED: # latest news, cg news, good news, RAIPUR NEWS, छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : सेल्फी बनी जानलेवा, खारुन नदी में डूबने से एक युवक की मौत
Next Article CM बघेल से मिले OAI महासचिव मेहता, CGOA की जमकर की तारीफ, टोक्यो चलने का दिया न्योता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

NEW CAR LAUNCH : इंतजार खत्म, कल लॉन्‍च होगी Tata Harrier EV, 500 से ज्‍यादा रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत से लेकर सब कुछ 
Grand News June 2, 2025
Mobile Loan: मोबाइल से लोन कैसे लें, 60 सेकंड में लोन अप्रूवल 
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 2, 2025
CG NEWS : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गौ माता को रोटियां खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन 
Grand News June 2, 2025
CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
कांकेर छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?