Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: A Tribute : छग के पूर्व सांसद कश्यप का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsबिलासपुर

A Tribute : छग के पूर्व सांसद कश्यप का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि

Desk
Last updated: 2021/07/06 at 10:55 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE
छग के पूर्व सांसद कश्यप का आकस्मिक निधन
छग के पूर्व सांसद कश्यप का आकस्मिक निधन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। वे 85 साल के थे। निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत नेता कश्यप के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सांसद कश्यप, डॉ खूबचंद बघेल के परम अनुयायियों में से थे। उस दौर में स्व. कश्यप ने डॉ. बघेल के साथ विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। इनके अलावा स्व परसराम यदु के साथ काम करने वाले छत्तीसगढ़ राज्यनिर्माण आंदोलन के अग्रणीयोद्धा और छत्तीसगढ़ भातृसंघ के महामंत्री रहे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने स्व. कश्यप के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

दिवंगत कांग्रेस नेता रामाधार कश्यप छत्तीसगढ़ में उस दौर के सक्रिय आंदोलनकारियों में से थे, जब देश गुलामी की दास्तां में सांस ले रहा था। इसके बाद जब आजादी मिली और फिर छत्तीसगढ़ विभाजन की लौ जली, तब भी उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। डॉ. बघेल को अपना मार्गदर्शक मानकर उन्होंने ताउम्र संघर्ष को स्वीकार किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article JOB OFFER : हाई कोर्ट बिलासपुर में निकली भर्तियां, 19 हजार से 62 हजार तक होगी सैलरी, सुनहरा मौका
Next Article BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में MONSOON की सक्रियता बढ़ी, साथ लेकर आई आफत, गाज गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, सर्तकता जरुरी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

SPORTS NEWS : ‘मैंने हार नहीं मानी…’, अभी भी खेलना चाहता हूं… टेस्ट टीम से बाहर होने पर छलका अजिंक्य रहाणे का दर्द, किया ये दावा
Cricket Grand News July 13, 2025
Big news: राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया नामित, जानें कौन-कौन हैं शामिल
Grand News देश July 13, 2025
SPORTS NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: बिजली दरों में बढ़ोतरी से मचा सियासी घमासान, दुर्ग के 2.42 लाख उपभोक्ताओं पर सीधा असर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?