Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले, सिंधिया को दिल्ली से बुलावा, क्या छग के सांसदों को मिलेगा मौका…?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALछत्तीसगढ़सरकार

BREAKING NEWS : मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले, सिंधिया को दिल्ली से बुलावा, क्या छग के सांसदों को मिलेगा मौका…?

Desk
Last updated: 2021/07/06 at 1:21 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले, सिंधिया को दिल्ली से बुलावा
मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले, सिंधिया को दिल्ली से बुलावा

केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार की अटकलों के बीच राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में इसी हफ्ते बड़ा बदलाव हो सकता है, ऐसे में हर किसी की नज़र इस पर है कि किसे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिलता है। इन तमाम कयासों के बीच कई नेताओं को नई दिल्ली बुलाया गया है।

Contents
Read More : रमेश बैस अब पड़ोसी राज्य झारखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 8 राज्यों के राज्यपालों की जारी की नई सूचीRead More : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के भतीजे के साथ जोरदार मारपीट, बदमाशों में उसके दोस्त भी शामिल, शराब पिलाने को लेकर हुई थी बहसऔर किन्हें बुलाया गया है दिल्ली?छत्तीसगढ़ फिलहाल लिस्ट में नहीं

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में पार्टी के बड़े नेता नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को नई दिल्ली तलब किया गया है। इनके केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

- Advertisement -
Ad image

Read More : रमेश बैस अब पड़ोसी राज्य झारखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 8 राज्यों के राज्यपालों की जारी की नई सूची

कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सिंधिया अभी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने अपना दौरा रद्द किया और अब वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -

Read More : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के भतीजे के साथ जोरदार मारपीट, बदमाशों में उसके दोस्त भी शामिल, शराब पिलाने को लेकर हुई थी बहस

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिरवाकर फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाने में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अहम रोल रहा था। नई दिल्ली रवाना होने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए।

- Advertisement -

और किन्हें बुलाया गया है दिल्ली?

महाराष्ट्र में भले ही भाजपा अभी विपक्ष में हो, लेकिन यहां के बड़े नेता नारायण राणे को भी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करने की अटकलें तेज़ हैं। राणे को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दफ्तर से फोन पहुंचा है, जिसके बाद वह आज ही नई दिल्ली आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ फिलहाल लिस्ट में नहीं

मोदी कैबिनेट के विस्तार की जब चर्चा छिड़ी, तो संभावना व्यक्त की जा रही थी कि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को हटाकर उनकी जगह पर दूसरे चेहरे को मौका दिया जा सकता है। वहीं कैबिनेट विस्तार में भी 9 में से किसी एक को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल किसी नाम को लेकर चर्चा नहीं है।

 

TAGGED: CHHATTISGARH BJP, Jyotiraditya sindhiya, Modi Cabinet, Modi Cabinet Reshuffle
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मात्र 120 रुपए बनी मामा के मौत की वजह, फिश फ्राई को लेकर हुआ विवाद
Next Article CRIME NEWS : खुद को नोडल अधिकारी बता कर रिटायर मैनेजर ने की लाखों की ठगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?